कपिल ने सबसे पहले उस एक्ट्रेस को दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, जिससे वो बहुत प्यार करते हैं...

मुंबई। 10 दिसंबर को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक प्यारी सी गुड़िया के पापा बने हैं, उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटी को जन्म दिया है, ये बात खुद कपिल ने ट्विटर पर लोगों को बताई थी, अपने घर आई इस नन्ही खुशी से कपिल बहुत ज्यादा खुश हैं, हालांकि कपिल ने केवल बेटी होने की गुड न्यूज दी थी लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी परी की फोटो शेयर नहीं की है, हालांकि उन्होंने अपनी पुत्री की तस्वीर उनको जरूर दिखा दी, जिनसे वो बतौर फैन बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, जो कि उनका क्रश रही हैं।

कपिल ने सबसे पहले दिखाया दीपिका को दिखाया अपनी बेटी का चेहरा

कपिल ने सबसे पहले दिखाया दीपिका को दिखाया अपनी बेटी का चेहरा

जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की, जो कि कपिल शर्मा की फेवरेट अभिनेत्री हैं और अपने शो में वो कई बार कह चुके हैं कि वो दीपिका से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, दरअसल बेटी के जन्म के बाद अब कपिल शर्मा वापस काम पर आ गए हैं और उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है, बुधवार को उन्होंने दीपिका पादुकोण संग शूट किया, जहां उन्होंने दीपिका को अपनी गुड़िया की तस्वीर दिखाई।

दीपिका ने कहा-बेबी बहुत सुंदर है

दीपिका ने कहा-बेबी बहुत सुंदर है

दरअसल इस बात का खुलासा फोटोग्राफर विरल भियानी की पोस्ट से हुआ है, उन्होंने शो के शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, इस दौरान उन्होंने वो चैट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने दीपिका से पूछा कि क्या कपिल ने आपको बेबी की फोटो दिखाई तो इस पर दीपिका ने रिप्लाई किया- हां उन्होंने दिखाया, बेबी बहुत खूबसूरत है।

फिल्म 'छपाक'

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में दिखाई देंगी, कपिल शर्मा शो के सेट पर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी पहुंचेंगी, दीपिका इस फिल्म की अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म की निर्माता भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+