अपनी एक्स मैनेजर और पत्रकार विकी के खिलाफ कपिल शर्मा ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्लीः कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी एक्स मैनेजर नीति, प्रीति और जर्नलिस्ट विकी लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कपिल शर्मा का आरोप है कि ये लोग उनसे 25 लाख रुपये मांग रहे हैं। पैसे न देने पर डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्हें बदनाम किया जा रहा है। कपिल शर्मा ने पत्रकार विकी लालवानी पर आरोप लगाया है कि पैसे न देने के कारण विकी उनके खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।

वहीं, जर्लनिस्ट विकी लालवानी का आरोप है कि कपिल शर्मा अपने खिलाफ आ रही खबरों से अपसेट थे। मैं तो अपना काम कर रहा था। कपिल ने मुझे फोन करके गलत भाषा का प्रयोग किया और मेरी बेटी के बारे में अपशब्द कहे।
बता दें, शुक्रवार को शाम कपिल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उनके ट्वीट को पढ़कर हर कोई हैरान रह गया था। पशब्दों का खुलकर इस्तेमाल हुआ था और ऐसा लग रहा था कि किसी की बात से तिलमिलाए कपिल शर्मा ने इनके जरिए अपनी भड़ास निकाली है।
ये मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि कपिल शर्मा ने अपनी मैनेजर नीति, प्रीति और जर्नलिस्ट विकी लालवानी के पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कपिल का आरोप है कि जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपये मांगे थे और रुपये न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें-मास्टर ऑफ रोस्टर का मनमाना इस्तेमाल नहीं कर सकती सीजेआईः शांति भूषण












Click it and Unblock the Notifications