कपिल शर्मा पर लगा महिलाओं को अपमानित करने का आरोप, दिया करारा जवाब

मुंबई। जाने-माने स्‍टैंडअप कमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। इसबार उनपर महिलाओं के लिए अश्‍लील कमेंट्स करने का अरोप लगाया है। हाल ही में एक महिला ने कपिल पर आरोप लगाया कि कपिल शर्मा ने अपने शो पर ये बात कही थी कि 'किसी को भी महिलाओं से इज्जत के साथ बात नहीं करनी चाहिए वर्ना वे आपके प्यार में पड़ जाएंगी और अगर वे ऐसा करती हैं तो आप उनके बच्चे के बाप बन जाओगे और आप छोटी सी उम्र में बाप नहीं बनना चाहते होंगे।' इसपर कपिल शर्मा का रिस्‍पॉन्‍स भी सामने आया है। कपिल ने लड़की को बहन के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। वे शब्द मेरे नहीं हैं। राम जी सब ठीक करेंगे, धन्यवाद।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

'आवारा लड़का राज' नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट में कपिल शर्मा के नाम से चुटकुला लिखा है। जिसपर भड़कते हुए एक दूसरे यूजर ने इस तरह का ट्वीट करने के लिए हवालात जाने और पुलिस को शिकायत करने की बात लिखते हुए अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। इसपर 'लाडो' नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'काश धमकी देने से पहले लास्ट लाइन पढ ली होती वो शब्द कपिल शर्मा के हैं। हो सके तो उसे ब्‍लॉक करिए, और केस कीजिए जो टीवी पर फालतू बकवास करता है। और सोनी (चैनल) का भी बायकाट कीजिए मैडम, टविटर पर सामाजिक कार्यकर्ता मत बनिऐ रियल में करिये लड़कियों के लिऐ कुछ।'

ट्विटर पर किसी ने किया कपिल को टैग तो उन्‍होंने कही ये बात

इन आरोपों पर कपिल शर्मा ने रिएक्ट किया और ट्विटर पर लिखा, ''डियर सिस्टर, काश आप रिएक्ट करने से पहले फैक्ट्स को चेक कर लेतीं। वे मेरे शब्द नहीं थे। बाकी राम जी सब ठीक कर देंगे। धन्यवाद।'' आप सभी को पता ही होगा कि कपिल शर्मा इन दिनों अपने सुपरहिट शो द कप‍िल र्शा में व्यस्त होने के साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी व्यस्त हैं और ये प्रोजेक्ट है पॉपुलर फिल्म एनिमेटेड फिल्म एंग्रीबर्ड 2। दरअसल इस फिल्म में कप‍िल शर्मा ने रेड के किरदार को अपनी आवाज दी है, लेकिन सबसे खास है एंग्री बर्ड्स 2 का हिंदी वर्जन, क्योंकि इसके पॉपुलर किरदारों को कपिल शर्मा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह अपनी आवाज दे रहे हैं।

कपिल ने ली है लग्‍जरी कार

कपिल ने ली है लग्‍जरी कार

कप‍िल शर्मा की एक तस्वीर चर्चा में बनी हुई है। तस्वीर में कपिल लग्जरी कार के साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। कपिल ने इसकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर खुद शेयर की है। फोटो में कपिल ब्लू स्पोर्टी लुक में नजर आए। इसके साथ उन्होंने रेड शूज मैच किए थे। हालांकि ये कार कपिल ने कब ली है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+