'गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा...' सालगिरह पर पत्नी गिन्नी के लिए वायरल हुई कपिल शर्मा की ये पोस्ट
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा को उनके ह्यूमर और सही कॉमिक टाइमिंग की वजह से काफी पसंद किया जाता है। इस समय वह 'द कपिल शर्मा शो' को होस्ट कर रहे हैं। वह कई साल से लोगों का मनोरंजन करते आए हैं और उनका ये शो भी काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि शो के आने वाले एपिसोड की शूटिंग के चलते कपिल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह वाले दिन भी व्यस्त हैं। इसे लेकर उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ से माफी मांगी है।

कपिल ने व्यस्त होने की वजह भी बताई
कपिल ने मांगी मांगने के साथ ही अपने व्यस्त होने की वजह भी बताई है। उन्होंने वजह भी ऐसी बताई है कि गिन्नी बिना माफ किए रह भी नहीं पीएंगी। दरअसल कपिल ने अपनी एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'सॉरी बेबी गिन्नी चतरथ कि मैं हमारी सालगिरह पर भी काम कर रहा हूं। गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा। सालगिरह मुबारक हो माइ लव, शाम को मिलता हूं।'

लोगों को खूब पसंद आ रहा है कपिल का कैप्शन
कपिल की इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर कमेंट कर अपनी राय साझा कर रहे हैं। कपिल की पोस्ट के साथ दिया गया कैप्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कोई उनकी वजह की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी तस्वीर की तारीफ कर रहा है। पोस्ट में बहुत से कलाकार कपिल को शादी की सारगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। बधाई देने वाले लोगों में हरभजन सिंह और बादशाह शामिल हैं।

बेटी की तस्वीरें की थीं शेयर
इससे पहले कपिल ने बेटी अनायरा के एक साल का होने पर उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में कपिल की बेटी उनकी मां यानी अपनी दादी के साथ दिखाई दे रही हैं। एक में वह कपिल के साथ हैं, एक में केक के साथ हैं जबकि एक तस्वीर में अनायरा कपिल और गिन्नी दोनों के साथ हैं। इस पोस्ट के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा था, 'हमारी लाडो के पहले जन्मदिन पर प्यार और दुआएं भेजने के लिए आपका शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।' आपको बता दें कपिल ने दिसंबर 2018 में गिन्नी से शादी की थी। उन्होंने मीडिया के सामने ये बात स्वीकार भी की थी कि बुरे दिनों में भी गिन्नी ने उनका साथ नहीं छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications