लंबे समय बाद साथ दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, ए मेरी जोहराजबीं पर डांस का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। टीवी की लोकप्रिय जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर काफी समय बाद साथ नजर आए हैं। एक शादी समारोह में दोनों ने स्टेज साझा की है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों मीका सिंह के साथ गाना गाते दिख रहे हैं। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें हैं और दोनों साथ में काम नहीं कर रहे हैं।

Recommended Video

    लंबे समय बाद साथ दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, ए मेरी जोहराजबीं पर डांस का वीडियो वायरल
    कपिल शर्मा, मीका ने वीडियो किया शेयर

    कपिल शर्मा, मीका ने वीडियो किया शेयर

    कपिल कुमारिया ने फंक्शन का वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें सुनील ग्रोवर और कपिल साथ में हैं। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कपिल ने लिखा कि ये एक सुंदर और बेहद खास शाम थी.. इतना सारा प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया, शादीशुदा जोड़े के लिए शुभकामनाएं और पूरी कुमरिया फैमिलि के लिए भगवान से दुआ करता हूं।'

    कुमारिया की बेटी की शादी में थे तीनों

    मीका ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भाई इस खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया। बता दें कि कपिल, सुनील और मीका सिंह कॉर्पोरेट एलायंस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल कुमारिया की बेटी कनिका की शादी में एक साथ दिखे हैं।

    सुनील और कपिल में हुआ था झगड़ा!

    सुनील और कपिल में हुआ था झगड़ा!

    सुनील ग्रोवर और कपिल ने टीवी पर लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो में साथ काम किया है। कपिल और सुनील के बीच 2017 में ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटते समय प्लेन में अनबन हो गई थी। जिससे दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। फ्लाइट में हुए एक झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ दिया था। खबरें आई थीं कि उस रोज कपिल शर्मा फ्लाइट में नशे में थे और उन्होंने सुनील की तरफ जूता फेंका था। सुनील ग्रोवर के जाने के बाद शो की टीआरपी तेजी से नीचे गई थी और कपिल शर्मा भी डिप्रेशन में आ गए थे। बाद में ये शो बंद करना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+