कपिल शर्मा ने माना हैक नहीं हुआ था उनका ट्विटर अकाउंट, खुद लिखी थी भद्दी-भद्दी गालियां
नई
दिल्ली। एक बार फिर से कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा गलत कारणों की वजह से चर्चा में हैं, एक दिन पहले कपिल के ट्विटर अकाउंट से कुछ भद्दे ट्वीट किए गए थे, जिसमें काफी अपशब्दों को प्रयोग किया गया था। कपिल के अकाउंट से अभिनेता सलमान खान की सजा के खिलाफ ट्वीट किए गए थे। इसके बाद उनके अकाउंट से ये लिखा गया था कि फेक न्यूज और बिना पुष्टि किए खबरें चलाने वालों के खिलाफ अब कदम उठाने का वक्त आ गया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कपिल शर्मा
हालांकि इसके कुछ देर बाद ही कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि ये काम उनका नहीं है, कृपया इन अभद्र भाषा वाले ट्वीट्स को नजरअंदाज करें, मेरा अकाउंट हैक हो गया है। मैं आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं, लेकिन कुछ देर बाद ही यह माफी वाला ट्वीट भी डिलीट हो गया।
कपिल ने फिर से दो ट्वीट किए
इसके बाद शनिवार को कपिल ने फिर से दो ट्वीट किए हैं और अपने पहले ट्वीट में कपिल ने एक दिन पहले के सारे ट्वीट्स की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है मैंने जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था।
लेकिन मैं इस ... बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं..
यह मेरी टीम थी जिसने मेरे ट्वीट डिलीट किए हैं.. लेकिन मैं इस ... बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं.. वह सिर्फ थोड़े से पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है. बेशर्म।

नीति सिमोस, प्रीति सिमोस के खिलाफ शिकायत
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने आज अपनी दोनों पूर्व मैनेजर रहीं नीति सिमोस, प्रीति सिमोस और एक वेबपोर्टल के संपादक के खिलाफ 25 लाख की फिरौती मांगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। गौरतलब है कि कपिल का नाम प्रीति के नाम से काफी अरसे तक जुड़ा रहा था, कहा गया था कि दोनों के बीच में अफेयर चल रहा है और दोनों शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications