केजरीवाल को भ्रष्ट बताने के बाद कपिल मिश्रा हुए बेहोश

आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निष्कासित और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि हवाला, नकली कंपनी को बनाना, देश की जनता के पैसे के साथ धोखा देना, इंकम टैक्स से जानकारियां छिपाना यह सब अरविंद केजरीवाल ने किया है।कालाधन को सफेद किया गया, इसमें अरविंद केजरीवाल के साथ उनके लोग शामिल हैं। इन दस्तावेजों के साथ सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराने जाउंगा। कपिल मिश्रा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही बेहोश हो गए।

KAPIL MISHRA

घसीटते हुए जेल ले जाउंगा केजरीवाल को

घसीटते हुए जेल ले जाउंगा केजरीवाल को

अरविंद केजरीवाल हवाला के जरिए कालाधन को सफेद करने का काम कर रहे थे, आयकर विभाग और चुनाव आयोग से फंडिंग की जानकारी छिपाई। अब तो यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है, कल 11 बजे पूरी जानकारी सीबीआई को दुंगा। आशीष खेतान, राघव चड्ढा इसीलिए अपने विदेशी दौरों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इन लोगों ने देश के साथ गद्दारी की है। अरविंद केजरीवाल तुममे जरा सी भी इमानदारी बची है तो इस्तीफा दो और जांच का सामना करो नहीं तो आज शाम को तुम्हारी कॉलर पकड़कर जेल लेकर जाउंगा। कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं कसम खाता हूं कि केजरीवाल की कॉलर पकड़कर घसीटते हुए तिहाड़ जेल लेकर जाउंगा।

फंडिंग की गलत जानकारी दी

फंडिंग की गलत जानकारी दी

मीडिया के सामने आने के बाद कपिल मिश्रा ने पहले अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो दिखाया जिसमें केजरीवाल लोगों से इमानदार राजनीति के लिए चंदा देने को कहा है। इसके बाद 2013-14 के दस्तावेजों को दिखाते हुए कहा गया कि उस वक्त आप के खाते में 45 करोड़ रुपए थे लेकिन चुनाव आयोग को सिर्फ 9 करोड़ की जानकारी दी गई। हर किसी को बताया गया कि हमारे पास सिर्फ 20 करोड़ रुपए है और 25 करोड़ रुपए को नहीं बताया गया।

2014-15 में तकरीबन 65 करोड़ रुपए बैंक में था जबकि चुनाव आयोग को बताया गया कि हमारे पास तकरीबन 32 करोड़ रुपए हैं। फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा पार्टी के खाते में डाला गया, 16 फर्जी कंपनियों ने जनवरी 2014 में पैसे डाले गए। फर्जी आदमियों के नाम से कंपनी चल रही थी इन लोगों ने पैसा जमा कराया। नोटबंदी के समय कालाधन को सफेद करने का खेल अरविंद केजरीवाल कर रहे थे।

केजरीवाल के विधायक ने बनाई फर्जी कंपनी

केजरीवाल के विधायक ने बनाई फर्जी कंपनी

तमाम फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को पैसा दिया है, यह सारी कंपनियां हवाला के जरिए आम आदमी पार्टियों को पैसा दे रही थी। योगेश चंद्र नाम के फर्जी व्यक्ति ने पार्टी को पैसा दिया है, यह सभी फर्जी कंपनियों से जुड़ा हुआ है। आप के विधायक नरेश यादव की पत्नी प्रीति यादव का पैन नंबर दिखाते हुए कपिल मिश्रा ने बताया कि यह फर्जी कंपनियों के साथ जुड़ी हैं। केजरीवाल के विधायक अपने विधायक के जरिए फर्जी कंपनी बनाकर पार्टी को पैसा दे रहे थे।नरेश यादव का खाता उसी एक्सिस बैंक में है जहां नोटबंदी के दौरान छापा पड़ा था।

गलत तरीके से दिया गया पार्टी को पैसा

गलत तरीके से दिया गया पार्टी को पैसा

आम आदमी पार्टी को 11 कंपनियों ने पैसा दिया था ये सभी फर्जी कंपनियां हैं, इनके चार डायरेक्टर का पता एक ही है। इन सभी कंपनियों के डायरेक्टर अलग-अलग हैं लेकिन इन सबका पता एक ही है। बेंगलुरू से एक व्यक्ति लगातार पैसा दिया है, इसने पार्टी को 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए हैं, लेकिन इस व्यक्ति ने अपने अकाउंट में दिखाया है कि पार्टी को इसने सिर्फ 5 हजार रुपए दिए हैं। बेंगलुरू की प्रिया बंसल ने पार्टी को लगातार पैसा दिया है, इन्होंने पार्टी को 90 लाख रुपए दिया है। लेकिन इन्होंने अपना जो आयकर फाइल किया है वह सिर्फ ढाई हजार रुपए है।

पार्टी को फर्जी कंपनियों ने करोड़ो रुपए के ब्लैंक चेक दिए

पार्टी को फर्जी कंपनियों ने करोड़ो रुपए के ब्लैंक चेक दिए

पार्टी को 21 लाख रुपए का चेक दिया गया, वह भी बिना तारीख का चेक है, इसे भुनाया जा चुका है। स्काइलाइन नाम की कंपनी ने 50 लाख रुपए का ब्लैंक चेक पार्टी को दिया है, यह कंपनी भी फर्जी है। गोल्डमाइन नाम की फर्जी कंपनी ने भी 50 लाख रुपए का ब्लैंक चेक दिया। योगेश चंद्र नाम के फर्जी आदमी ने ब्लैंक चेक दिया। 35-35 करोड़ रुपए के दो फर्जी चेक पार्टी को दिया गया, ये चेक भी एक्सिस बैंक का है और बिना किसी तारीख के साथ दिया गया। इस चेक की जांच के बाद सामने आएगा कि कैसे नोटबंदी के समय कालाधन को सफेद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+