दाऊद को ड्रेसिंग रूम से भगाने के बादे कपिल ने मांगी थी माफी: रवि शास्‍त्री

 Ravi Shastri
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्‍तान दिलीप वेंगसरकार ने सोमवार को क्रिकेट और अंडरवर्ल्‍ड के कनेक्‍शन की बात क्‍या छेड़ी अब नये खुलासे सामने आने लगे हैं। सोमवार को दिलीप वेंगसरकर ने कहा था कि शारजाह में 1986 में डी कंपनी का मालिक, भारत का सबसे बड़ा दुश्‍मन और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ड्रेसिंग रूम में आया था और उसने टीम के खिलाडि़यों को कार देने का ऑफर किया था। हालांकि दाऊद उस वक्‍त डॉन था पर उस ऊंचाई तक नहीं था जितना की 1993 (मुंबई बम ब्‍लास्‍ट) के बाद पहुंचा। वेंगसरकर ने बताया था कि इस बात की जानकारी मिलते ही कपिल देव तिलमिला गये और उन्‍होंने दाऊद को डांटकर भगा दिया था।

अब इस मामले में रवि शास्‍त्री ने बताया है कि जैसे ही कपिल देव को इस बात की जानकारी हुई कि दाऊद इब्राहिम कौन है तो वो उससे माफी मांगने गये थे। मालूम हो कि सोमवार को वेंगसरकर ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम ड्रेसिंग रूम में आया और कहा कि अगर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया तो वह हर एकक टीम मेंबर को कार गिफ्ट करेगा। हालांकि कपिल देव ने दाऊद के इस ऑफर को ठुकरा दिया था और उसे डांटकर भगा दिया था।

और तो और भारतीय टीम ने यह मैच जीत भी लिया था। वेंगसरकर ने बताया कि दाऊद ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया था। उस समय कपिल मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। ड्रेसिंग रूम में दाऊद को एक बिजनेसमैन बताया गया। उसने ऑफर दिया कि अगर शारजाह में होने वाले मैच में टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो वह टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक कार गिफ्ट करेगा। सबसे खास बात ये है कि कपिल देव ने दाऊद से पूछा कि तुम हो कौन और दाऊद को डांटकर (कपिल ने कहा था चल निकल बाहर यहां से) भगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+