कांवड़ यात्रा के दौरान दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी, VHP और बजरंग दल ने की तैयारी
नई दिल्ली: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही शिवभक्तों का जोश देखते ही बनता है। कांवड़िये तरह-तरह की झांकियों के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। वहीं, इस कांवड़ यात्रा को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी अपनी तैयारी कर रखी है। बजरंग दल और वीएचपी के लोग राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की झलक कांवड़ यात्रा के दौरान दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें: Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए इसका महत्व, राशि के अनुसार करें दान

कांवड़ यात्रा के दौरान राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की झलक
सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये जाते हैं। इस दौरान तरह-तरह की झांकियां देखने को मिलती है। बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ये लोग पश्चिमी यूपी में राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की झलक दिखाएंगे। मेरठ के बजरंग दल नेता मिलन सोम ने बताया, 'राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के अलावा वो लोग सांड़ों की हत्या किये जाने के मामले और स्मगलिंग जैसे मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करेंगे।'

लव जिहाद का मुद्दा भी शामिल
बजरंग दल नेता ने कहा कि लव जिहाद का मुद्दा भी वो लोग उठाएंगे जिसमें हिंदू लड़कियों को रिलेशनशिप में फंसाया जाता है। इसके लिए पंपलेट छपाई का काम हो रहा है ताकि सभी को कांवड़ यात्रा के दौरान वितरित किया जा सके और एक विशेष प्रकार की कांवड़ तैयार करने के लिए हरिद्वार में दिया गया है जिसे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के 300 कार्यकर्ताओं द्वारा मेरठ लाया जाएगा। इस कांवड़ में राम मंदिर की झलक होगी।

पश्चिमी यूपी के जिलों में पुलिस कड़ी नजर रखेगी
धर्म जागरण मंच के करीब 30 हजार कार्यकर्ता कांवड़ यात्रा के दौरान दिखाई देंगे। अधिकांश लोग अपने-अपने कांवड़ के साथ यात्रा शुरू करेंगे जबकि कुछ विशेष कांवड़ के साथ रहेंगे। वहीं, इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क है और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पश्चिमी यूपी के जिलों में पुलिस कड़ी नजर रखेगी। वहीं, यूपी सरकार ने पहले ही 100 पुलिस वाहन कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए लगाने का निर्देश दिया था जबकि इस दौरान ड्रोन कैमरे भी निगरानी करेंगे।
ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2018: चांद का लाल होना क्या गुस्से की निशानी है?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications