कानपुर: कुली बाजार में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कानपुर: कुली बाजार में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कानपुर के कुली बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। अचानक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुली बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई।

Recommended Video

    कानपुर: कुली बाजार में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
     Kanpur: Three-storey building collapses in Kuli Bazar area, here is the detail

    इमारत जर्जर हालत में थी। इमारत के गिरने की आवाज से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। तीन मंजिला इमारत के गिरने की खबर मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जैसे ही अफसरों को हादसे की जानकारी मिली, पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे अफसरों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इस जर्जर बिल्डिंग में दर्जनों परिवार रहते हैं। ऐसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है। अनवरगंज इलाके के सर्किल ऑफिसर मोहम्मद अकमल खान के मुताबिक फिलहाल मलबे के नीचे किसी के दबे होने की आशंका नहीं है। स्‍थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+