Kanpur Encounter Case: सनी देओल का फैन रहा है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, सैकड़ों बार देखी है ये मूवी
एक्टर सनी देओल का फैन रहा है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
लखनऊ। मोस्टवांटेंड गैंगस्टर विकास दुबे को खोजने में पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है, ,मालूम हो कि विकास दुबे पिछले छह दिनों से फरार चल रहा है, यूपी एसटीएफ और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी वो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जुर्म की दुनिया का खौफनाक नाम विकास दुबे वही अपराधी है, जिसने साल 2001 में राजनाथ सिंह सरकार में मंत्री का दर्जा पाए संतोष शुक्ला की थाने में घुसकर हत्या की थी, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं और अब उसके सिर पर इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है, उसकी खबर देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
Recommended Video

सनी देओल का फैन रहा है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे
मालूम हो कि गुनाह की दुनिया के खौफनाक नाम बने विकास दुबे के बारे में कई बातें सामने आई हैं, उसके बारे में पता चला है कि उसे फिल्में देखने का और गाने सुनने का भी काफी शौक रहा है, बताया जाता है कि वो सिने अभिनेता सनी देओल का काफी बड़ा फैन रह चुका है और उनकी फिल्म 'अर्जुन पंडित' उसकी फेवरेट फिल्म है, जिसे उसने सैकड़ों बार देखी है, कहा जाता है कि फिल्म की कहानी उसे इतनी अच्छी लगी कि वो खुद विकास दुबे की जगह 'विकास पंडित' कहलाना पसंद करता है।

सैकड़ों बार देखी है 'अर्जुन पंडित' मूवी
सूत्रों के मुताबिक उसे 'विकास पंडित' बुलाने वालों में चौबेपुर थाने के एसएचओ से लेकर सिपाही तक शामिल रहे हैं, यहां तक कि उसने अपने नाम के साथ पंडित जोड़कर खौफ की एक नई दास्तां लिखी है, ऐसी बातें भी सामने आई है कि उसे जब किसी के पास से रंगदारी वसूलना होता था तो वह फोन पर सिर्फ 'पंडित' बोलता था, दूसरी तरफ मौजूद शख्स समझ जाता था कि रंगदारी के लिए फोन आया है और वो बिना कोई सवाल किए विकास के सामने संरेडर कर देता था क्योंकि विकास को मना करने का मतलब जान से हाथ धोना था।

कुख्यात गैंगस्टर की कहानी है फिल्म 'अर्जुन पंडित'
मालूम हो कि साल 1999 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन पंडित' भी एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो कि एक लड़की के प्यार में पड़कर कुख्यात गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में लीड रोल सनी देओल और जूही चावला ने निभाया था, हालांकि फिल्म नें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया था।

मारा गया विकास दुबे का करीबी अमर दुबे
गौरतलब है कि यूपी एसटीएफ ने बुधवार सुबह मोस्टवांटेंड गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है, आज सुबह 6 बजे हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया। अमर दुबे, विकास का दाहिना हाथ कहा जाता था और चौबेपुर के विकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था, उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था, उसकी हाल ही में शादी हुई थी। आपको बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में को कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों से मुठभेड़ में डीएसपी देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

दिल्ली में सरेंडर कर सकता है विकास दुूबे?
तो वहीं दूसरी ओर खबर है कि विकास दुबे की लास्ट लोकेशन फरीदाबाद में मिली है, जहां पर कई सीसीटीवी फुटेज में वो दिखाई दिया। जिसके चलते अब एसटीएफ ने दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है, विकास के गुरुग्राम और दिल्ली भागने की संभावना है। यूपी पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि विकास दिल्ली में सरेंडर कर सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications