कानपुर: पत्नी की हत्या के पीछे पति और उसकी 'वो'

kanpur murder wife
कानपुर। जब मर्यादाएं ताक पर रख दी जाएं तब रिश्तों की फ‍िक्र कौन करे। बीते दिनों यूपी के कानपुर की करोड़पति बहू ज्योति हत्याकांड की गुत्थी अब लगभग सुलझती नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान ज्योति के पति पीयूष ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। खबर यह भी है कि पति की गर्लफ्रेंड के सेलफोन को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है।

पढ़ें- सिगरेट की 'कहानी'

अवैध रिश्तों के दबाव में पीयूष ने अपनी पत्नी ज्योति की हत्या करवाई है। कहा जा रहा है कि इस हत्या में तीन से चार लोगों की सक्रिय भूमिका है। पीयूष ने अपने ड्राइवर की मदद से ज्योति का कत्ल करवाने की बात कबूली है।

यह सभी कयास सूत्रों के हवाले से लगाए जा रहे हैं व अभी तक इसकी आध‍िकारिक पुष्ट‍ि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि पीयूष के ड्राइवर ने किराये के अपराधियों का इस्तेमाल किया।

इसी नौकर को पहले उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते नौकरी से निकाल दिया था पर पीयूष ने उसे फिर से नौकरी पर रख लिया था। कत्ल के बाद से ही ड्राइवर घर फरार चल रहा है। ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए जमकर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने शक के आधार पर मंगलवार को ज्योति के पति पीयूष को हिरासत में लिया था। पीयूष और उसकी महिला मित्र से घंटों पूछताछ की गई। गौरतलब है कि रात में अपने पति के साथ खाना खाने निकली युवती को कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया था और सोमवार तड़के उसका शव उसकी ही कार में पनकी इलाके में मिला था। घटना के बाद से ही शक की सुई लहराने लगी थी व कई सवालों से ज़ाहिर हो रहा था कि यह हत्या इरादतन व साजिश के तहत की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+