Kannur: प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला को अस्‍पताल ले जा रही कार में लगी आग, गर्भवती समेत पति की हुई मौत

कन्नूर: प्रसव पीड़ा के बाद अस्‍पताल जा रही महिला की कार में लगी आग, गर्भवती समेत पति की हुई मौत

kannur accident

केरल राज्‍य के कन्नूर जिले से दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। कार में एक गर्भवती महिला को उसके परिवार वाले प्रसव पीड़ा के बाद अस्‍पताल ले जा रहे थे, तभी कार में आग लग गई और गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में चार लोग जिंदा बचे हैं।

मीडियो रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्‍पताल डिलीवरी के लिए गुरुवार की सुबह ले जाया जा रहा था, कार में अचानक आग लग गई। जिसमें गर्भवती महिला समेत दो लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रजीत (32) और उसकी पत्नी रीशा (26) के रूप में हुई है, दोनों कुट्टीअत्तूर के करम के रहने वाले हैं।

गर्भवती महिला का नाम रीशा था जो गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल ले जाया जा रहा था। ये दर्दनाक हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे कन्नूर शहर के जिला अस्पताल के पास हुआ। हादसे के वक्त दोनों मृतक वाहन में आगे बैठे थे, जबकि एक बच्चे समेत उनके चार रिश्तेदार पीछे बैठे थे। हालांकि पीछे की सीट पर बैठे चारों लोगों को समय पर बाहर निकाल लिया गया जिसके कारण वो सकुशल बच गए।

Recommended Video

    Upendra Kushwaha के काफिले पर हमला, Arrah में गाड़ी पर फेंके गए पत्थर | वनइंडिया हिंदी

    कार का दरवाजा कथित तौर पर जाम होने के कारण आगे की सीटों पर बैठे दो लोग बच नहीं सके। पत्नी अपने पति के साथ आगे की सीट पर थी जो गाड़ी चला रहा था। उन्हें बताया गया कि दूसरे वाहन से पहुंचे लोगों ने कार में आग लगा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+