PICS: जानी-मानी एक्ट्रेस को बीच बाजार आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा
पारुल की हालत किसी भी तरह के खतरे से बाहर है। पारुल फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनपर नजर बनाए हुए है।
बेंगलुरु। साउथ फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा और रिएलिटी शो स्टार पारुल यादव पर करीब 6 आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पारुल बुरी तरह जख्मी हो गईंं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारुल के चेहरे, पैर, गले और सिर पर काफी चोट आई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सर्जरी करनी पड़ सकती है। पारुल की हालत किसी भी तरह के खतरे से बाहर है। पारुल फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनपर नजर बनाए हुए है। तो आईए तस्वीरों के माध्यम से आपको बताते हैं पूरा मामला:

पालतू कुत्ते को टहलाते वक्त हुई घटना
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय पारुल सोमवार को मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाहर पालूते कुत्ते को टहला रही थी। इसी बीच आवारा कुत्तों ने पारुल के पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया। पारुल अपने कुत्ते को बचाने के लिए उन कुत्तों को भगाना चाहा तो उन कुत्तों ने पारुल पर ही हमला बोल दिया।

सिर पर आई है गहरी चोट
पारुल की बहन के मुताबिक उनके सिर पर 3 सेमी का गहरा कट आया है। इसके अलावा उनके हाथ पैर में भी गहरे चोट हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सर्जरी करनी पड़ सकती है।

कोकिलाबेन अस्पताल में हैं भर्ती
अस्पताल में उनकी पूरी देखभाल की जा रही हैं और जख्मों पर मरहम पट्टी साथ ही रैबीज के लिए आवश्यक ट्रीटमेंट भी दिया जा रहा है। अस्पताल के 14वीं मंजिल पर उन्हें एडमिट किया गया है।

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम
उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु की रहने वाली पारुल यादव कन्नड़, मलयालम और कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

रिएलिटी शो में भी लिया है हिस्सा
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली पारुल हिंदी टीवी शोज भाग्यविधाता (2009), कॉमेडी का महा मुकाबला (2011) और डर सबको लगता है (2015) में नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications