Chetan Ahimsa: कन्नर अभिनेता चेतन अहिंसा की भारतीय विदेशी नागरिकता रद्द, हिंदुत्व के खिलाफ बोलना पड़ा भारी
Chetan Ahimsa: कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार अहिंसा को अपने हिंदुत्व वाले ट्वीट के चलते अरेस्ट कर किया गया था। अब उन्होंने दावा किया है कि उनका ओसीआई कार्ड भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है।

कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन अहिंसा का दावा है कि उनकी भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है। हिंदुत्व पर उनके 'अपमानजनक' ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने हाल ही में उन्हें गिरफ्तार किया था हालांकि कुछ दिनों में ही उन्हें जमानत मिल गई थी।
हिंदुत्व के मुद्दे पर दिया था अपमानजनक बयान
दरअसल, 20 मार्च को चेतन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि हिंदुत्व झूठ पर बना है। इसके बाद बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में शिवकुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने लोगों की शर्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस शिकायत के आधार पर ही चेतन के खिलाफ FIR दायर की गई। चेतन को अरेस्ट के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
हिजाब मामले पर भी जज के खिलाफ दिया था बयान
चेतन ने फरवरी 2022 में हिजाब केस पर सुनवाई करने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के खिलाफ ट्वीट किया था।
चेतन कन्नड़ फिल्मों में काम करते रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह विवादों में रहे हैं। बीते साल कर्नाटक में हिजाब को लेकर मामला गरमाया हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications