कंझावला केस का नया CCTV वीडियो: अंजलि की लाश छोड़ सीधे रोहिणी पहुंचे थे 5 आरोपी, कार छोड़ ऑटो से दिखे भागते

कंझावला केस का नया CCTV वीडियो: नए सीसीटीवी फुटेज में अंजलि सिंह (23) की मौत के पांच आरोपियों को कार पार्क करते हुए देखा गया है। कार पार्किंग के बाद वह वहां से ऑटो से निकलते हुए दिख रहे हैं।

Kanjhawala Death Case New CCTV Video

Kanjhawala Death Case New CCTV Video: कंझावला एक्सीडेंट में 23 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत के मामले में पांचों आरोपियों से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में पांच आरोपी दिख रहे हैं। कंझावल के पांचों आरोपी एक्सीडेंट के बाद अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटते हैं और फिर उसके शव को हटाने के बाद कार को पार्किंग में छोड़कर ऑटो में भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। ये सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 1 जनवरी के तड़के ढाई बजे के आसपास अंजलि स्कूटी से घर जा रही थी, जब उसको पांच कार सवारियों ने धक्का मारा और फिर वह कार के निचले हिस्से में फंसकर 12 घंटे तक घसीटाती रही और उसकी मौत हो गई।

कार को पार्क कर ऑटो से भागते दिखे आरोपी

कार को पार्क कर ऑटो से भागते दिखे आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को कार से बाहर निकलते और बाईं ओर कार के नीचे चेक करने के लिए झुकते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि फोरेंसिक रिपोर्ट में भी इस बात ती पुष्टि हुई है कि अंजलि के शरीर के कुछ हिस्से कार के बाएं अगले पहिये पर अटका हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है कि कार से बाहर निकलते हुए लोग बाईं और कार के नीचे झुककर कुछ चेक कर रहे हैं।

CCTV से साफ हुआ कि आरोपी जानता था कि शव था नीचे!

CCTV से साफ हुआ कि आरोपी जानता था कि शव था नीचे!

सीसीटीवी से बहुत हद तक ये साफ हो गया है कि आरोपी जानते थे कि अंजलि कार के नीचे फंसी हुई थी। दिल्ली पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि पांच लोगों को पता था कि वह फंसी हुई है और वे अब सबूत छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। इनमें से दो ने पार्किंग में कार खड़ी की और फिर पांचों ऑटो में बैठकर फरार हो गए।

कंझावला केस में 2 आरोपी और हैं: दिल्ली पुलिस

कंझावला केस में 2 आरोपी और हैं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि कंझावला केस दो और लोग संदिग्ध के रूप में सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पांच आरोपियों के अलावा दो और संदिग्ध हैं, एक कार का मालिक आशुतोष और आरोपियों में से एक के भाई अंकुश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, "हमने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान, हमने पाया कि घटना में दो और लोग शामिल हैं। हमारी टीम छापेमारी कर रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+