सालों पुरानी परंपरा टूटी, विवेक और ऐश्वर्या ने नहीं कराया 'वर्जिनिटी टेस्ट' लिए सात फेरे
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में नई नवेली दुल्हनों का वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की कंजरभाट समुदाय की सालों पुरानी प्रथा टूट गई है। सालों पुरानी प्रथा को तोड़ने का काम किया है विवेक तामचिकर और ऐश्वर्या भट ने। विवेक तमाईचिकर और ऐश्वर्या भट ने पुणे के पास पिंपरी में शादी कर की है। बता दें कि कपल ने शादी के इन्विटेशन कार्ड पर भी वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध किया था और लोगों ने शादी में शामिल होकर विरोध को मजबूत करने की अपील भी की थी।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शादी
विवेक (29) और ऐश्वर्या (23) ने बीते हफ्ते 12 मई को शादी की है। उनकी सुरक्षा के लिए काफी संख्या में बाउंसर और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि राज्य महिला आयोग की ओर से पुणे पुलिस को एक चिट्ठी लिखी गई थी, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार को अप्रिया घटना न हो। विवेक और ऐश्वर्या दोनों ही कंजरभाट समुदाय से आते है। साथ ही परंपरा का विरोध करने की वजह से बीते वक्त में विवेक पर कथित तौर से हमला भी हो चुके है।
सोशल मीडिया पर है सक्रिय
विवेक ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से पढ़ाई की है। विवेक वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर 'स्टॉप द वी रिच्युअल' नाम से पेज बनाकर लोगों को वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ जागरुक कर रहे है। हालांकि कांजरभाट समाज इसके सख्त खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications