Kanika Kapoor Coronavirus Row: अब कैसी है सिंगर कनिका कपूर की हालत, जानिए भाई अनुराग ने क्या कहा?

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोराना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में हड़कंप मच गया क्योंकि कनिका लखनऊ की जिस पार्टी में शामिल हुई थीं, उसमें राजनीति के कई बड़े चेहरे शामिल थे, इस पार्टी में 300-400 लोगों की उपस्थिति बताई जा रही है, फिलहाल बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी मौजूदा स्थिति क्या है इस बारे में उनके भाई अनुराग कपूर ने जानकारी दी है।

जानिए अब कैसी हैं करीना कपूर

जानिए अब कैसी हैं करीना कपूर

स्पॉटबॉय से बात करते हुए अनुराग कपूर ने कहा कि वो खुद कनिका से अस्पताल में नहीं मिल पाए हैं लेकिन उन्होंने अपने पिता से बात की, जिन्होंने बताया कि कनिका को सिर दर्द की शिकायत है, उन्हें फीवर भी है लेकिन उनकी हालत ठीक है, अनुराग ने ये भी माना की कनिका लंदन आई थीं, वहां से आने के बाद उन्हे गले में तकलीफ होने लगी थी. उनका जब टेस्ट करवाया तो वो कोरोना पॉजिटिव निकलीं।

कनिका को जमकर कोस रहे हैं लोग

कनिका को जमकर कोस रहे हैं लोग

लेकिन कनिका की रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर लोग उन्हें कोस रहे हैं, लोग उन्हें अव्वल दर्जे का लापरवाह बता रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है तो वहीं कुछ लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं,

कनिका के साथ पार्टी में थी नामचीन हस्तियां

कनिका के साथ पार्टी में थी नामचीन हस्तियां

आपको बता दें कि कनिका के साथ पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट आज निगेटिव आई है, हालांकि ये लोग अभी 15 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। मालूम हो कि जिस पार्टी की बात यहां हो रही है, वो पार्टी दुष्यंत सिंह के ससुराल वालों ने दी थी, जिसमें वो अपनी मां के साथ शामिल हुए थे। कनिका कपूर के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा था।

कनिका ने सारे आरोपों को नकारा

कनिका ने सारे आरोपों को नकारा

बता दें कि शुक्रवार को 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे गानों से मशहूर हो चुकीं कनिका कपूर को लखनऊ के 'किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी' में की गई जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। कनिका पिछले कुछ समय से लंदन में थीं और पिछले 15 मार्च को ही लखनऊ आई थीं। खबरें हैं कि वो एयरपोर्ट पर वॉशरूम के बहाने ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से छिपकर निकल गईं थीं। उन्होंने संबंधित विभागों से भी अपनी ट्रैवेल हिस्ट्री छिपा ली थी, हालांकि कनिका कपूर ने सारे आरोपों को गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+