मोदी-मोदी नारे लगाने वालों पर कन्हैया कुमार का तंज, बोले-एक दिन 'महंगाई-महंगाई' चिल्लाएंगे

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा।

kanhaiya kumar on modi modi slogan chants by bjp workers during bharat jodo yatra rahul gandhi
kanhaiya kumar, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में पहुंची हुई हैं। सोमवार को राजस्थान के झालावाड़ में यात्रा के बीजेपी दफ्तर के सामने गुजरने के दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए थे। जिसके बाद इन लोगों को दिया हुआ राहुल गांधी का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इन युवाओं के मोदी मोदी नारे लगाने पर प्रतिक्रिया दी है।

कुछ युवाओं द्वारा 'मोदी मोदी' के नारे लगाए जाने संबंधी वीडियो के वायरल होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, हम बिल्कुल चिंतित नहीं है। हम उनका स्वागत करते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि वह दिन दूर नहीं है जब वे 'मोदी मोदी' नहीं, 'महंगाई महंगाई' चिल्लाएंगे। हम कतई चिंतित नहीं है क्योंकि हमें पता है कि उनका 'मोदी है तो मुमकिन है' का नारा असली बात नहीं है। असली बात यह है कि 'मोदी है तो महंगाई है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि, देश के असल सवाल रोजी रोटी और कपड़ा और मकान हैं और कांग्रेस इन सवालों के जवाब के लिए यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा, हमारा यह संकल्प है कि हर हाल में हम देश को जोड़कर रखेंगे और किसी भी स्थिति में देश को बंटने नहीं देंगे। कन्हैया कुमार ने कहा, यह अपने आप में बहुत दुखद व चिंताजनक स्थिति है अगर संस्थाएं इसी तरह काम करती रहीं तो देश के लिए यह एक गंभीर सवाल है कि हम लोकतंत्र को आगे कैसे लेकर जाएंगे।

भाजपा द्वारा गुजरात में बाहर के मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए बुलाए जाने पर सवाल उठाते कन्हैया ने कहा, दुखद स्थिति यह है कि जिनका खुद का प्रदर्शन अच्छा नहीं है उन मुख्यमंत्रियों को गुजरात बुलाया गया है। अगर 27 साल में भाजपा ने वहां विकास किया है तो विकास दिखाकर क्यों वोट नहीं मांगते।

बता दें कि, यात्रा को देखने के लिए खड़े कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने उन लोगों की तरह देखते हुए पहले हाथ हिलाया और इशारों में और तेज बोलने के लिए कहने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने इन लोगों को फ्लाइंग किस भी दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+