पीएम मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान फिर भी इतने नम्र, कंगना ने किया ट्वीट
पीएम मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान फिर भी इतने नम्र, कंगना ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद बेबाकी से खुलासे करने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत वर्तमान समय में जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक बाद फिर तारीफ करते हुए अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट किया है।

पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर कर लिखी ये बात
मालूम हो कि एक्ट्रेस कंगना रनौत लंब समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करती आ रही हैं। कंगना ने कई मौकों पर पीएम मोदी के प्रयासों और कार्यों की जमकर सराहना की है। इससे पहले भी कई बार कंगना ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे ताकतवर नेता बताया है। वहीं एक बार फिर कंगना ने अपनी पीएम मोदी के साथ फोटो को साक्षा करते हए पीएम मोदी की सराहना करते हुए ताकतवर होने के साथ-साभ नम्र इंसान बताया है।

पीएम मोदी धरती के सबसे ताकतवर इंसान और फिर भी इतने नम्र
अपने ट्वीटर अकाउंट पर कंगना ने पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाते एक बेहतरीन फोटो साझा की और लिखा - 'यकीनन, धरती के सबसे ताकतवर इंसान और फिर भी इतने नम्र'। इसके साथ ही हैशटैग के साथ कंगना ने लिखा #WeLovePmModi। इससे पहले भी कई बार कंगना पीएम मोदी की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं। पीएम मोदी के प्रति उनका ये लगाव, आदर और समर्थन कई बार अपने साक्षात्कार के दौरान जता चुकी हैं।

राजनीति में एंट्री लेने के बारे में कंगना ने कही थी ये बात
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कंगना के एक राजनीति पर आधारित पोस्ट की थी जिसके बाद चर्चा थी कि वो राजनीति में एंट्री लेना चाहती है लेकिन कंगना ने उन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि एक्टिंग ही उनका पहला प्यार है। तब कंगना ने लिखा था- 'जो लोग समझते हैं कि मैं मोदी जी को इसलिए सपोर्ट करती हूं क्योंकि मैं राजनीति में भाग लेना चाहती हूं, उन्हें साफ-साफ बता दूं कि मेरे दादा जी 15 सालों तक कांग्रेस के MLA रहे हैं। मेरे घर में मेरा परिवार हमेशा से राजनीति से जुड़ा रहा है और मुझे अपनी फिल्म गैंगस्टर के बाद से लगभग हर साल कांग्रेस से ऑफर मिलते रहे हैं।

कंगना ने कहा था मेरा पहला प्यार फिल्म है
राजनीति में एंट्री लेने की बात पर कंगना ने एक बार कहा था मैं काम से करती हूं प्यार' 'फिल्म मणिकर्णिका के बाद बीजेपी ने मुझे टिकट भी ऑफर किया लेकिन मेरा पहला प्यार फिल्म हैऔर कभी भी मैंने राजनीति में जाने के बारे में नहीं सोचा। तो जो लोग मेरी पसंद के इंसान को सपोर्ट करने पर मुझे ट्रोल कर रहे हैं, उन्हें अब रुक जाना चाहिए। मालूम हो कि मर्णिकणिका फिल्म के बाद से उनके फैन उन्हे झांसी की रानी के नाम से संबोधित करने लगे हैं।

कंगना ने पीएम मोदी की ये कविता की थी शेयर
बता दें कंगना ने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री आवास पर मोर आने पर वीडियो शेयर करते हुए एक कविता पोस्ट की थी। जिसे कंगना रनौत ने वाह सुंदर कविता लिख कर 23 अगस्त को ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने जो कविता पोस्ट की थी भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर, रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला। रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही, न चाह, न वाह, न आह, गूँजे घर-घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ, जाये तो मुरलीधर के ताज।












Click it and Unblock the Notifications