बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने पर बोलीं कंगना- 'पिता और दादा ने जिंदगी बना दी थी बदतर'
नई दिल्ली, अप्रैल 28: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पहले शांत रहने के साथ अपने काम से काम रखती थीं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनमें बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने अकेले ही बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स और नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहने लगी हैं। साथ ही हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। कंगना ने तो वैसे बॉलीवुड में आज 15 साल पूरे कर लिए, लेकिन उनका मानना है कि संघर्ष का दौर अभी भी जारी है।
Recommended Video

पिता और दादाजी के लिए कही ये बात
गैंग्स्टर मूवी के 15 साल पूरे होने पर कंगना ने ट्वीट कर लिखा कि मेरा हर कदम एक जंग की तरह था, जिसकी शुरुआत मेरे पिताजी और दादाजी से हुई थी। उन्होंने मेरी जिंदगी बदतर बना दी थी। फिर भी इतनी कामयाबी मिलने के 15 साल बाद भी जिंदगी के लिए हर रोज लड़ना पड़ता है पर ये हकदार भी है, सभी लोगों को धन्यवाद। वहीं शाहरुख खान से तुलना करने पर कंगना ने गैंग्स्टर फिल्म के दौरान और अब की फोटो शेयर की।

...मैं हिमाचल के गांव की
कंगना ने आगे लिखा कि 15 साल पहले गैंग्स्टर आज ही के दिन रिलीज हुई थी, शाहरुख खान और मेरी कहानी सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरीज हैं, लेकिन शाहरुख का घर दिल्ली है और वो कॉन्वेंट से पढ़े। इसके अलावा उनके माता-पिता भी फिल्मों से जुड़े थे, जबकि मुझे अंग्रेजी का एक शब्द तक नहीं आता था। मेरे पास ना तो कोई शिक्षा थी, क्योंकि मैं हिमाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव से आई थी।

3 बार जीता नेशनल अवॉर्ड
15 साल पहले जब कंगना फिल्मों में आईं तो किसी को पता नहीं था कि हिमाचल की ये लड़की बॉलीवुड की क्वीन बन जाएगी। गैंग्स्टर के बाद उन्होंने राज, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, फैशन, काइट्स, कृष, तनु वेड्स मनु, क्वीन, पंगा, मणिकर्णिका जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनकी कामयाबी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। मौजूदा वक्त में थलाइवी, धाकड़, तेजस पर काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications