रामेश्वरम पहुंचीं कंगना रनौत ने काले लिबास में कुएं के पानी से किया स्नान, किए शिव दर्शन, तस्वीरें Viral
नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत, शिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के रामेश्वरम् मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए, कंगना ने खुद मंदिर दर्शन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, साड़ी पहने मंदिर पहुंची कंगना रामेश्वरम् के साथ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के घर भी गई थीं, तस्वीरों में कंगना पूरी तरह से पूजा में लीन दिखाई दे रही हैं।

रामेश्वरम पहुंचीं कंगना रनौत
तो वहीं एक तस्वीर में कंगना काले लिबास में मंदिर परिसर के अंदर कुएं के पानी से नहाते हुए भी नजर आ रही हैं, सोशल मीडिया पर कंगना की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। लोग कंगना की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्होंने उनकी तस्वीरों पर काफी कमेंट भी किए हैं।

'थलावी' में जयललिता की भूमिका में दिखाई देंगी कंगना
अगर कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'थलावी' में जयललिता की भूमिका में दिखाई देंगी और इसे 26 जून 2020 को रिलीज किया जा सकता है। वहीं इस साल दिवाली पर कंगना की 'धाकड़' आने वाली है और फिल्म तेजस का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है।

गना रनौत ने काले लिबास में कुएं के पानी से किया स्नान
अपने बेबाक बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है, इस बारे में कंगना रनौत ने कहा कि मैं इस सम्मान से बहुत ही अभिभूत और सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए मैं अपने देश का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं यह सम्मान हर उस महिला को समर्पित करना चाहती हूं जो सपने देखने की हिम्मत रखती है। हर उस बेटी, हर मां को मैं यह सम्मान समर्पित करती हूं जो इस देश के भविष्य का निर्माण करेगी।

फिल्ममेकर करण जौहर की कंगना ने की थी तारीफ
यही नहीं उन्होंने पद्मश्री मिलने पर फिल्ममेकर करण जौहर की भी काफी तारीफ की थी, एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा है कि करन जौहर सच में अवार्ड के हकदार हैं, उन्होंने कहा कि करण को अपने पिता से एक हेडस्टार्ट मिला है लेकिन उन्होंने अपने दम पर टॉप पोजीशन पाई है और यह प्रशंसनीय है, वो वाकई में एक अच्छे डायरेक्टर हैं, उन्होंने कुछ बहुत अच्छी फिल्में बनाई हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications