कंगना की 'स्मूदी' पर यूजर्स ने उठाए सवाल, पंगा क्वीन ने दिया धांसू जवाब, जानिए क्या कहा?
मुंबई: खुद को देश की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कहने के बाद कंगना रनौत ने अपनी एक और प्रतिभा शानदार प्रदर्शन सोशल मीडिया पर किया है। गुरुवार को कंगना ने एक स्मूदी की कटोरी की तस्वीर साझा की, जो उन्होंने अपने नाश्ते के लिए बनाई थी। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए कहा ये इंटरनेट से खींची गई तस्वीर है। जिसके बाद तुरंत कंगना स्पष्ट किया कि यह उनके द्वारा बनाया गया था न कि एक प्रोफेशनल शेफ द्वारा। इसके साथ ही पंगा क्वीन कंगना ने मजा लेते हुए यूजर्स को करारा जवाब दिया।

कंगना की 'स्मूदी' पर यूजर्स ने उठाए सवाल
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने ब्रेकफास्ट स्मूदी की एक फोटो शेयर की है और ये दिखाने का प्रयास किया कि वो जो कुछ भी करती हैं वो बेहतरीन करती हैं।कंगना की इस पोस्ट पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त की कि वह इंटरनेट से अपने भोजन की फोटो लेती हैं और यहां खुद के द्वारा बनाया गया बता कर पोस्ट करती हैं।

कंगना ने पहले ट्वीट में खुद की तारीफ
पहले ट्वीट में स्मूदी की फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "कुछ भी नहीं है जो मैं स्वयं के बनाए भोजन से ज्यादा सराहना करती हूं, यहां मेरा अपना निजी नुस्खा है, नाश्ते के लिए गर्मियों में बहुत सारे कार्बनिक शहद और फलों के साथ स्मूदी। ये लिखते हुए खुद की पीठ थपथपायी। जिसके बाद उन पर आरोप लगा कि वो डिश उन्होंने नहीं बल्कि इंटरनेट से उठाई गई पिक है।

कंगना ने मजा लेते हुए दिया ये करारा जवाब
जिसके जवाब में कंगना रनौत ने ट्वीट किया और लिखा हाहा विश्वास नहीं कर सकती कि कुछ लोग आज सुबह मेरी वैन में तैयारी की गई इस डिश को अंतरराष्ट्रीय पेशेवर शेफ के प्रसिद्ध ब्लॉग के लिए तस्वीर बता कर गलत समझ रहे हैं, मुझे पता था कि मैं अच्छी कुक हूं लेकिन एक पेशेवर शेफ की तरह अच्छी हूं .... इसका मुझे अंदाजा नहीं था। इस तरह कंगना को ट्रोल करने वाले यूजर्स को मुंह की खानी पड़ी।
Hahahaha can’t believe some people are mistaking this picture from my van this morning for some international professional chef’s famous blog, I knew I am good but sooo good like a professional.... seriously had no clue. Thrilled to know I am awesome at everything that I do ❤️ pic.twitter.com/hmBok2Rr0S
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 4, 2021












Click it and Unblock the Notifications