कंगना रनौत के खिलाफ ट्विटर की कार्रवाई, दो ट्वीट किए डिलीट

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो तकरीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों से तीखी नोकझोंक भी होती रहती है। मौजूदा समय में देश में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जिस तरह से पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और अन्य लोगों ने किसान प्रदर्शन का समर्थन किया उसको लेकर कंगना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन कंगना के दो ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है, ट्विटर का कहना है कि कंगना के ये ट्वीट कम्युनिटी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं जिसकी वजह से इन्हें हटाया जा रहा है।

kangana

Recommended Video

    Farmesr Protest:Rihanna के ट्वीट पर Bollywood Stars का रिएक्शन,जानें किसने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पिछले महीने कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से कंगना के ट्वीट के खिलाफ ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए उनके दो ट्वीट को डिलीट कर दिया है। कंगना की सोशल मीडिया पर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ से काफी बहस होती है। 3 फरवरी को दिलजीत का गाना रिरी रिलीज हुआ था जिसे रिहाना को समर्पित किया गया था और इस गाने में रिहाना को ईश्वर का तोहफा बताया गया था। किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में रिहाना के ट्वीट के अगले दिन ही दिलजीत ने यह गाना रिलीज किया था। जिसके बाद कंगना ने इस गाने को लेकर दिलजीत पर तीखा हमला बोला था।

    कंगना ने दिलजीत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, इसको भी दो रुपए बनाने हैं। ये कबसे प्लान हो रहा है, एक महीने तो कम से कम लगेगा इस वीडियो को तैयार करने में, इसका ऐलान करने, लेकिन फिर भी ये लिबरू चाहते हैं कि यह ये यकीन करें ये सबकुछ ऑर्गेनिक है। कंगना के इस ट्वीट पर दिलजीत ने पलटवार करते हुए लिखा, अपनी दो रुपए वाली नौकरी के बारे में मुझे ना बताओ, हम तो गाना आधा घंटे में भी बना लेते हैं। दो मिनट ही लगेंगे तुमपर गाना बनाने में, लेकिन तुमपर गाना बनाने का मन नहीं करता है। हर जगह तुम्हें बोलना होता है, जाओ बोर ना करो, काम कर अपना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+