पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए कंगना रनौत बन गई देवी, देखें वीडियो
नयी दिल्ली। भारत को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की। 2 अक्टूबर 2014 को इस अभियान की शुरूआत की गई। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए इस अभियान से बड़े-बड़े सेलेब्रिटी को जोड़ा गया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेटर्स और खिलाड़ी इस अभियान के साथ जुड़े। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए खुद पीएम मोदी ने भी झाड़ू थाम ली। अब इस अभियान के साथ बॉलीवुड की क्वीन जुड़ गई हैं।

कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो देवी लक्ष्मी के रूप में दिखाई दे रही हैं। कंगना ने अपने इस विज्ञापन के जरिए बताने की कोशिश की है कि अगर आप कचरा फैलाएंगे तो देवी लक्ष्मी आपके पास से भाग जाएगी। इस एड में कंगना के साथ-साथ रवि किशन, अमिताभ बच्चन, ईशा कोप्पिकर भी है। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी ये शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर #DontLetHerGo के साथ ट्रेंड कर रहा है।
Video: कंगना संग धोनी-विराट-अश्विन ने किया डांस तो हंगामा हो गया
इस वीडियो के जरिए लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया है। कल कंगना रनौत और ईशा कोप्पिकर ने मुंबई में इस एड का वीडियो लांच किया था। लांच होने के साथ ये वीडियो वायरल हो गया। देखें ये वीडियो और खुद को और अपने आस-पास को साफ रखने की कोशिश करें।












Click it and Unblock the Notifications