कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक पोस्ट पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

Kangana Ranaut Statement: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक पोस्ट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणाी पर एक्ट्रेस ने कहा कि सभी महिला सम्मान की पात्र हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर कंगना रनौत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी कर सकती हैं। जिस पर खुद कंगना ने कहा कि मुझे नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी इसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी।

Kangana Ranaut Statement

कानूनी एक्शन लेने पर कंगना रनौत ने कहा कि मेरी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग है। इसके बाद ही मैं कुछ बता पाऊंगी। कांग्रेस नेता के बयान पर कंगना रनौत ने कहा कि किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। मंडी को छोटा काशी कहा जाता है, उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।

एक्ट्रेस ने कहा, "एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना ग़लत है... मंडी को छोटा काशी कहा जाता है... उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।"

अपमानजनक कैप्शन के साथ पोस्ट

बता दें कि बीजेपी ने जैसे ही कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद कांग्रेस नेता के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट जो कि अपमानजनक कैप्शन के साथ कंगना रनौत की एक तस्वीर साथ शेयर किया। जिसके बाद यह पूरा मामला विवादों में आया।

फिर सफाई की पेश

हालांकि विवाद बढ़ा तो पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है, खुद कांग्रेस नेता ने इस पर सफाई पेश करते हुए कहा कि , 'मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया।'

लेकिन कंगना रनौत ने खुद भी उसपर पलटवार करते हुए अपनी तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट किया, जिसके बाद कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के साथ भाजपा के निशाने पर आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+