ऋतिक रोशन की इस रिश्तेदार ने कराया कंगना की बहन का Twitter अकाउंट सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, और सामाजिक-राजनीतिक सहित बॉलीवुड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कंगना का पक्ष लेते हुए कई बड़े सेलेब्स पर निशाना साधा है। अब रंगोली ने हाल ही में कुछ विवादित ट्वीट किए हैं। जिसके चलते आज उनका ट्विटर अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया गया है। ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन की बहन फराह खान अली ने इसकी शिकायत की थी।

रंगोली को चेतावनी दी गई थी

रंगोली को चेतावनी दी गई थी

फराह की शिकायत के बाद ही रंगोली का अकाउंट सस्पेंड किया गया है। शिकायत के बाद रंगोली को चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं मानी और ऐसे पोस्ट करती गईं। जिसके बाद ट्विटर ने एक्शन लेते हुए उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया है। दरअसल रंगोली ने डॉक्टरों और पुलिस पर हुए हमले को लेकर ट्वीट किया, 'एक जमाती की कोरोना से मौत हो गई, जब पुलिस और डॉक्टर उसके परिवार को चेक करने गए तो उन्होंने उनपर (पुलिस और डॉक्टर) पर हमला किया और मार दिया। धर्मनिरपेक्ष मीडिया, इन मुल्लाओं + धर्मनिरपेक्ष मीडिया को एक पंक्ति में खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। इतिहास में वे हमें नाजी कह सकते हैं, किसे चिंता है, जिदंगी फेक इमेज से ज्यादा जरूरी है।'

फराह ने क्या कहा?

फराह ने क्या कहा?

फराह ने रंगोली चंदेल के ट्वीट की शिकायत करते हुए लिखा था, 'मुंबई पुलिस इस महिला को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक धर्म के लोगों को मारने के लिए उकसा रही है। ट्विटर को भी इसका अकाउंट ब्लॉक कर देना चाहिए क्योंकि यह महिला समाज में धार्मिक जहर घोल रही है।' फराह खान अली के इस ट्वीट पर रंगोली चंदेल ने पलटवार करते हुए लिखा, 'तू मझे अरेस्ट कराएगी ? तेरे पति को दुबई में पकड़ा था ड्रग्स के साथ, तू मुझे जेल भिजवाएगी ? सारी फैमिली ड्रग एडिक्ट्स की है... जेल तो तुम्हें होगी अगर सही वीकेंड पर पुलिस रेड करे... बस कुछ वक्त और है... तुम चिंता मत करो...'

फराह ने ट्विटर को कहा धन्यवाद

बता दें कुछ दिनों पहले ही रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि उन्हें अकाउंट सस्पेंड करने की चेतावनी मिली है। रंगोली चंदेल ने ट्वीट करते हुए फैंस से पूछा था कि क्या वो ट्विटर पर सच भी नहीं बोल सकती हैं? अब रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी फराह खान अली ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। फराह ने ट्वीट में लिखा है, 'ट्विटर का धन्यवाद कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। मैंने इस अकाउंट की शिकायत की थी क्योंकि इससे समाज के एक खास धर्म के लिए टारगेट किया जा रहा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+