Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंगना की बहन रंगोली ने साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना, बच्ची गोद लेने का लिया फैसला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों से पंगे लेती रहती हैं। इस बार उनके निशाने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हैं। रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपनी कोख से बच्चा पैदा करने या सरॉगेसी की मदद लेने के बजाय एक अनाथ बच्ची को गोद लेने का फैसला किया है। रंगोली ने बिना नाम लिए शिल्पा शेट्टी पर तंज कसा।

'सरॉगेसी के बजाय बच्चे को गोद लें'

'सरॉगेसी के बजाय बच्चे को गोद लें'

रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरा एक बच्चा है, मैं और एक चाहती हूं। मैंने और मेरे पति ने बच्चा गोद लेने का फैसला लिया है। मैं दंपतियों को प्रोतसाहित करना चाहती हूं कि वह सरॉगेसी के बजाय बच्चे को गोद लें। सभी अपने फैसले ले सकते हैं, लेकिन चलिए कोशिश करते हैं उन बच्चों को घर मुहैया कराने की जो पहले से इस दुनिया में मौजूद हैं और जिन्हें माता-पिता की आवश्यकता है।'

Recommended Video

    कंगना की बहन रंगोली ने साधा शिल्पा शेट्टी पर निशाना, बच्ची गोद लेने का लिया फैसला

    कंगना ने बच्ची का नाम रखा गंगा

    रंगोली के इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने कहीं ना कहीं शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। बता दें शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि वह सरॉगेसी के जरिए दूसरी बार मां बन गई हैं। रंगोली ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मेरी बहन ने हमें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, अजय और मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, उम्मीद है कुछ महीनों बाद हमारी बच्ची हमारे साथ होगी, कंगना ने उसका नाम गंगा रखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक बच्चे को घर देने में सक्षम हूं।'

    बॉलीवुड में कई लोग सरॉगेसी से माता-पिता बने

    बता दें बॉलीवुड में कई हस्तियां सरॉगेसी के जरिए माता-पिता बनी हैं। इन लोगों में शाहरुख खान, आमिर खान, तुषार कपूर, सनी लियोनी, लीजा रे, फराह खान, एकता कपूर और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी हैं। इस बार वह बायलॉजिकल मदर नहीं बल्कि सरोगेसी से मां बनी हैं।

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी का नाम समिषा रखा

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी का नाम समिषा रखा

    इस बात के बारे में पहले किसी को भी कोई खबर नहीं थी। शिल्पा शेट्टी की बेटी का जन्म 15 फरवरी को हुआ है। उसका नाम उन्होंने समिषा शेट्टी कुंद्रा रखा है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने बच्ची के जन्म के करीब पांच दिन बाद सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी बताई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+