कंगना पर भड़के संजय राउत, बोले- मुंबई को मिनी पाक कहा, अहमदाबाद को कहने की हिम्‍मत है?

मुंबई। एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड और राजनीति गलियारों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत एक तरफ से तीखे बयान दे रही हैं तो दूसरी तरफ शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत हमलावर हो रहे हैं। ताजा बयान में संजय राउत ने कहा है कि यदि वो लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगती है तो मैं भी माफी मांगने पर विचार कर सकता हूं। उसने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा है। क्या अहमदाबाद के बारे में वो ऐसा कर सकती है? बता दें, संजय राउत पर आरोप है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Recommended Video

    Kangana Ranaut से विवाद पर बोले Sanjay Raut, पहले कंगना मांगे Maharashtra से माफी | वनइंडिया हिंदी
    Kangana

    संजय राउत के उस इंटरव्यू के बाद कंगना ने ट्वीट पर लिखा था, 2008 में फिल्मी माफिया ने मुझे मनोरोगी कहा। 2016 में मुझे तरह-तरह के नाम दिए गए। 2020 में महाराष्ट्र के एक मंत्री ने सार्वजनिक रूप से मुझे गाली दी, क्योंकि एक हत्या के बाद मैंने कहा कि मैं मुंबई में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। असहिष्णुता के बयान वीर कहां हैं? रनौत ने ट्वीट किया था, 'मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जैसा क्यों लग रहा है।'

    संजय राउत का कंगना पर निशाना

    अब संजय राउत ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम लिए कंगना को सलाह दी है कि वे उनकी हिम्मत को परखने की कोशिश ना करें। राउत लिखते हैं- मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी ना करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं। संजय राउत ने इस शेर के जरिए कंगना के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की है।

    महाराष्ट्र से माफी मांगे कंगना तो सोचूंगा: संजय राउत

    वहीं इतनी बयानबाजी होने के बावजूद कोई भी झुकने को तैयार नजर नहीं आ रहा है। संजय राउत ने कंगना पर दिए गए अपने किसी भी बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने उल्टा कंगना पर ही मुंबई का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं कंगना रनौत भी लगातार अपने बयानों पर कायम हैं। वे सोशल मीडिया पर ट्वीट कर संजय राउत के हमले का जवाब दे रही हैं। वे बॉलीवुड के उस तबके पर निशाना साध रही हैं जो अभी भी इस विवाद पर चुप्पी साधे बैठा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+