संजय दत्‍त के साथ कंगना रनौत ने फोटो शेयर की तो गुस्‍साएं यूजर्स ने एक्‍ट्रेस को कहा पाखंडी

मुंबई। कंगना रनौत ने संजय दत्त के साथ हैदराबाद के एक होटल में मुलाकता की एक फोटो शुक्रवार को ट्वीट की थी और संजू बाबा के सेहतमंद होने की बात साझा की थी, लेकिन अक्सर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और ड्रग माफिया के खिलाफ बात करने वाली अभिनेत्री के कई प्रशंसकों ने कंगना की इस पोस्‍ट को पाखंड बताया है। जानिए आखिर क्यों?

संजय दत्‍त के साथ कंगना ने हैदराबाद में मुलाकात और शेयर की थी ये फोटो

संजय दत्‍त के साथ कंगना ने हैदराबाद में मुलाकात और शेयर की थी ये फोटो

बता दें शुक्रवार को कंगना रनौत ने संजय दत्‍त के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा: "जब मुझे पता चला कि हम हाइड्रैबड के एक ही होटल में रह रहे हैं, तो मैं आज सुबह संजू सर से उनके स्वास्थ्य का हाल लेने पहुंची और उन्हें देखकर और भी आश्चर्यचकित रह गई। वो पहले से और भी सुंदर और स्वस्थ दिख रहे थे। आगे कंगना ने लिखा था हम आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।"

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Bollywood Actor Sanjay Dutt से की मुलाकात, शेयर किया उनका हाल | वनइंडिया हिंदी
    संजय दत्‍त ने फोटो शेयर करने पर कंगना को दिया ये जवाब

    संजय दत्‍त ने फोटो शेयर करने पर कंगना को दिया ये जवाब

    संजय दत्त ने हाल ही में ये ऐलान किया था कि वह इलाज के बाद कैंसर-मुक्त हो गए हैं उन्‍होंने भी कंगना रनौत के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की और लिखा "यह आपसे अच्छी मुलाकात थी। आपके सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। KanganaTeam।"

    राष्‍ट्रवाद के नारे लगाने वाली कंगना की संजू बाबा से मुलाकात पर भड़के यूजर्स

    राष्‍ट्रवाद के नारे लगाने वाली कंगना की संजू बाबा से मुलाकात पर भड़के यूजर्स

    हालांकि संजय दत्‍त और कंगना रनौत की ये मुलाकात कंगना के प्रशंसकों को पसंद नहीं आई और इस ट्वीट को पाखंड बताया। एक यूजर ने लिखा, '' विश्व @KanganaTeam में सबसे बड़ी पाखंडी महिला कौन है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की: "आज आप सभी कंगना को खो चुके हैं। उसने लिखा संजय दत्‍त को फेफड़े का कैंसर नहीं था, यह उनकी फिल्म sadak2 के लिए एक प्रचार स्टंट था। कोई भी फेफड़े के कैंसर की 4 स्‍टेज में होता है तो वो इतना जल्‍दी स्‍वस्‍थ्‍य नहीं हो सकता है जैसा की वो दावा कर रहे हैं।

    यह कंगना का

    यह कंगना का" ड्यूल कलर "है! यू अब हमें खो देगा ... सॉरी

    एक अन्य ने लिखा: "यह कंगना का" ड्यूल कलर "है! यू अब हमें खो देगा ... सॉरी !! " एक ने लिखा क्यों ऐसे व्‍यक्ति के साथ फोटो शेयर की जो डिस अंडरवर्ल्ड गुंडा है ?! वह सिर्फ एक आतंक से जुड़े एंटी-नेशनल माफिया और एक बिग ड्रग मामले का दोषी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म फैलाने का एक उदाहरण है। वो मादक पदार्थों की लती और स्वर्गीय अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस का बेटा है।

    संजय दत्‍त और कंगना रनौत की आने वाली हैं ये फिल्‍में

    संजय दत्‍त और कंगना रनौत की आने वाली हैं ये फिल्‍में

    संजय दत्‍त के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो 61 वर्षीय एक्‍टर जल्‍द ही अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ फिल्‍म पृथ्वीराज में दिखाई देंगे। इसके अलावा संजय दत्‍त अभिनेता रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ शमशेरा फिल्म में भी दिखाई देंगे। इन दो फिल्मों के अलावा, उनके पास पाइपलाइन में टोरबाज और के.जी.एफ: सीजन 2 भी है। वहीं कंगना थलाइवी में टाइटिलर की भूमिका निभाती नजर आएंगी, वयह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। उसकी आने वाली फिल्‍मों में तेजस और धाकड़ भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+