'क्या जयललिता डेब्यू सॉन्ग में इतनी खूबसूरत थीं', कंगना से लोगों ने पूछा तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

'क्या जयललिता डेब्यू सॉन्ग में इतनी खूबसूरत थीं', कंगना से लोगों ने पूछा तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

मुंबई: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' का पहला गाना 'चली चली' शुक्रवार (2 अप्रैल) को रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'थलाइवी' फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री दिवंगत जयललिता पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत जया मां यानी जयललिता का किरदार निभा रही हैं। 'चली चली' सॉन्ग को कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। गाने को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषाओं में एक साथ जारी किया गया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके गाने के लिए उनके फैन्स उन्हें ढ़ेर सारा प्यार दे रहे हैं। 'चली चली' सॉन्ग को फिल्म में जयललिता के फिल्मी करियर का डेब्यू सॉन्ग बताया गया है।

क्या जया मां डेब्यू सॉन्ग में इतनी खूबसूरत थीं, कंगना से लोगों पूछा

क्या जया मां डेब्यू सॉन्ग में इतनी खूबसूरत थीं, कंगना से लोगों पूछा

कंगना रनौत ने ट्वीट कर बताया है कि गाने के रिलीज होते ही उनके पास फैन्स काफी मैसेज कर रहे हैं। कंगना रनौत ने बताय उनके हिंदी ऑडियंस ने उनसे ये भी पूछा है कि क्या जया मां डेब्यू सॉन्ग में इतनी खूबसूरत थीं? कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, '' 'चली चली' को अपना बहुत सारा प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। बहुत से हिंदी भाषी लोग पूछ रहे थे कि जया मां अपने पहले गाने में इतनी खूबसूरत थीं? खैर मैं जया मां की खूबसूरी को मैच नहीं कर सकती।''

कंगना रनौत ने ट्वीट में बताया है कि 'चली चली' गाना फिल्म में जया मां का डेब्यू सॉन्ग है। कंगना रनौत ने गाने का लिंक भी ट्वीट के साथ शेयर किया है।

'थलाइवी' का गाना देख राम गोपाल वर्मा ने कंगना की तारीफ की

'थलाइवी' का गाना देख राम गोपाल वर्मा ने कंगना की तारीफ की

'थलाइवी' का गाना 'चली चली' के रिलीज होने के बाद गाने के लिंक को शेयर कर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कंगना रनौत की तारीफ की है। राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, ''यादों और आधुनिक गरिमा को समेटे हुए जया फिर से लौट आई हैं। मेगा टैलेंटेड कंगना रनौत की आकर्षित करने वाली एक्टिंग से थलाइवी का गाना और भी असरदार हो गया है।''

बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने 'थलाइवी' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद भी कंगना रनौत की तारीफ की थी। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कहा था, कुछ बातों में मैं आपके विचारों से असहमत हो सकता हूं, लेकिन थलाइवी के सुपर-डुपर ट्रेलर के लिए आपको सलाम करता हूं। ये जबरदस्त है, मुझे यकीन है कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी।''

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'थलाइवी'

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'थलाइवी'

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में जी स्टूडियोज के द्वारा रिलीज की जाएगी। कंगना रनौत की इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। कंगना की 'थलाइवी' के अलावा धाकड़ फिल्म भी आ रही है। कंगना इसके अलावा तेजस में भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+