ड्रग केस में आए दीपिका सहित कई एक्ट्रेस के नाम तो कंगना बोलीं- पहली बार 'बुलीवुड' को अपनी क्रूरता और चुप्पी...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इंडस्ट्री में 'ड्रग माफिया', नेपोटिजम जैसे मुद्दों पर काफी समय से अपना पक्ष रख रही हैं। इसे लेकर वह ना केवल ट्वीट करती हैं बल्कि कई इंटरव्यू तक दे चुकी हैं। कंगना के बयानों का फिल्म इंडस्ट्री में भी कई अभिनेत्रियों ने विरोध किया है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर दिया है। इसपर कंगना ने ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत ने क्या कहा?
दरअसल एनसीबी ने जब सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स की खरीद को लेकर जांच शुरू की तो इसका फिल्म इंडस्ट्री से भी बड़ा कनेक्शन जुड़ा पाया गया। अब कंगना ने अपने ट्वीट में कहा है, 'आखिरकार, पहली बार बुलीवुड माफिया सोच रहा होगा कि काश सुशांत की हत्या ना होती और कंगना को इस तरह मजबूर ना किया जाता, पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता, चुप्पी पर पछतावा हो रहा होगा। पहली बार वो ये चाह रहे होंगे कि काश समय को पीछे कर पाते और वापस ला पाते।'
Recommended Video

दीपिका पर कसा था तंज
इससे पहले एक न्यूज चैनल ने ड्रग्स से संबंधित व्हॉट्सएप चैट्स से ये दावा किया था कि ये दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर के बीच हो सकते हैं। तब कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग दुरुपयोग का परिणाम है। तथाकथित उच्च समाज के धनी स्टार किड्स, जो उत्तम दर्जे का होने का दावा करते हैं और जिनकी अच्छी परवरिश हुई है, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?'

सुशांत के निधन के बाद क्या बोली थीं दीपिका?
आपको बता दें कंगना ने अपने इस ट्वीट से दीपिका पर तंज कसने की कोशिश की थी। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के तुरंत बाद दीपिका ने कई ट्वीट किए थे। जिनसे वह मानसिक स्वास्थ्य से जुडे़ मिथकों का खंडन करने का प्रयास कर रही थीं। अपने इन्हीं ट्वीट्स में दीपिका ने 'रिपीट आफटर मी' यानी मेरे बाद दोहराएं जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही दीपिका लंबे समय से अपने डिप्रेशन के साथ संघर्ष को लेकर भी बोलती रही हैं।

किसे कब होना है पेश?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी ने पूछताछ के लिए दीपिका को 25 सितंबर को बुलाया है। वहीं श्रद्धा कपूर और साला अली खान को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी का कहना है कि गिरफ्तार होने से पहले 6 सितंबर से 8 सितंबर के बीच पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने इन अभिनेत्रियों के नाम लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications