कंगना रनौत ने मुंबई पहुंचते ही कहा प्यारा शहर तो उर्मिला बोलीं क्या हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?
कंगना रनौत ने मुंबई पहुंचते ही कहा प्यारा शहर तो उर्मिला बोलीं क्या हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?
Kangana Ranaut Vs Urmila Mantodkar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लंबे असरे के बाद मंगलवार 29 दिसंबर को मायानगरी मुंबई पहुंच गईं। महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के साथ जुबानी जंग के दौरान मुंबई की तुलना पाकिस्तान से करने वाली कंगना रनौत ने आज मुंबई पहुंचते ही मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच कर दर्शन किए और आर्शीवाद लिया। कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार को तालिबान बताकर कोसने वाली कंगना रनौत ने मंदिर में दर्शन करने के बाद एक ट्वीट किया जिस पर हाल ही शिवसेना में शामिल हुई एक्ट्रेस से नेता बनी उर्मिला मांतोडकर ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।

कंगना रनौत ने मुंबई पहुंचते ही किया ये ट्वीट मेरा प्रिय शहर मुंबई
बता दें कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक के दर्शन के बाद अपनी और अपनी बहन रंगोली की फोटो साझा करते हुए लिखा अपने प्रिय शहर मुंबई के लिए खड़े होने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उससे मुझे दुःख हुआ, आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के दर्शन के लिए गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंगना रनौत ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि मैं सुरक्षित, प्यार और स्वागत कर रहा हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र🙏

उर्मिला मांतोडकर ने बोली ये बात
वहीं इस पर जवाब देते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल से मराठी में ट्वीट किया, "अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़ी होने के लिए? बहन क्या हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?" बता दें सितंबर में कंगना और उर्मिला के बीच जमकर ट्वीटर जंग हुई थी कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की तब उर्मिला ने कंगना को मुंबई को लेकर किए गए उनके कमेंट और बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल किए जाने की बात पर अपने ट्वीटर पर कंगना की जमकर फटकार लगाई थी।

ड्रग के मुद्दे पर कंगना को उर्मिला दे चुकी हैं ये सलाह
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया था इसके अलावा बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई भतीजावाद का मुद्दा उठाया था। इसके बाद कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग का मुद्दा उठाया था जिस पर उर्मिला मांतोडकर ने लिखा था यदि कंगना ड्रग के खिलाफ जंग लड़ना चाहती हैं तो उन्हें अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश से शुरुआत करनी चाहिए। तब उर्मिला ने कहा था कि इस समय पूरा देश ड्रग की समस्या को झेल रहा है, क्या वो जानती हैं कि हिमाचल प्रदेश ड्रग का ओरीजन (उदगम) है। मुझे लगता है कि इस बारे में उन्हें अपने होम टाउन से इसके खिलाफ अभियान की शुरूआत करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications