Kangana Ranaut ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नाथूराम गोडसे के सपोर्ट में किया ट्वीट, यूजर्स ने लगाई क्‍लास

Kangana Ranaut ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नाथूराम गोडसे के सपोर्ट में किया ट्वीट, यूजर्स ने लगाई क्‍लास

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कई दिनों अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना रनौत अपनी फिल्‍मों के बजाए सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट के कारण हमेशा विवादों में बनी रहती हैं। एक बार कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्‍ट शेयर करते हुए कुछ लिखा है जिसको लेकर वो फिर चर्चा में हैं।

कंगना रनौत ने किया ये नाथूराम गोडसे को लेकर किया ये ट्वीट

कंगना रनौत ने किया ये नाथूराम गोडसे को लेकर किया ये ट्वीट

दरअसल, कंगना रनौत ने महात्‍मा गांधी के शनिवार 30 सितंबर को शहीद दिवस के अवसर पर गांधी जी की हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे की फोटो पोस्‍ट करके एक ट्वीट किया। जिसके बाद कंगना रनौत पर लोग जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण बवाल मचाने वाली कंगना रनौत ने एक तरह से इस ट्वीट में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का समर्थन किया है।एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने महात्‍मा गांधी की हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे की तस्वीर और हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर कहानी के 3 पहलू होते हैं, एक आपका, एक मेरा और एक सच... अच्छी कहानी कहने वाला न तो तो बंधा होता है और न ही कुछ छिपाता है....और इसीलिए हमारी किताबें बेकार है...पूरी तरह दिखावा करने वाली।

यूजर्स अपना जमकर गुस्‍सा निकाल रहे

यूजर्स अपना जमकर गुस्‍सा निकाल रहे

कंगना के इस ट्वीट पर लोग जमकर गुस्‍सा निकाल रहे है। यूजर्स कंगना की आलोचना करते हुए अपना जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब कंगना अपनी पोस्‍ट के कारण चर्चा में हैं इससे पहले कंगना अन्‍य कई समसामायिक विषयों पर ट्वीट करती आई हैं।

कंगना रनौत जल्‍द इन फिल्‍मों में आएगी नजर

कंगना रनौत जल्‍द इन फिल्‍मों में आएगी नजर

वहीं कंगना की आने वाली फिल्‍मों की बात करें तो कंगना रनौत जल्‍द ही तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जयललिता के किरदार में थलादवी में नजर आएंगी। इसके अलावाल कंगना रनौत 'धाकड़' में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट और फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रनौत भले ही कांग्रेस की खिलाफत करती हैं लेकिन उन्‍होंने हाल ही में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्‍म में उनका किरदार निभाने का ऐलान किया है। इंदिरा गांधी के लुक की कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फोटो भी साझा की थी।

https://www.filmibeat.com/photos/shama-sikander-11516.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+