Video: Twitter के एक्शन पर कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- हमें गुलाम बनाना गोरों की पैदाइशी सोच

मुंबई, 4 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट पर ताला लगने की वजह उनके द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को बताया जा रहा है। ऑफिशियल तौर पर प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद अब एक्ट्रेस कंगना रनौता का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने ट्विटर पर निशाना साधते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट की कड़ी आलोचना की है।

ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने पर कंगना ने क्या कहा?

ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने पर कंगना ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय थीं। हालांकि अभी उन्हें माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर आए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन अपने पोस्ट के जरिए वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती थीं। आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने के पीछे ट्विटर नियमों के उल्लंघन को कारण बताया गया है। कंगना पर हुए इस एक्शन के बाद उन्होंने ने भी ट्विटर पर पलटवार किया है।

'गोरे हमेशा गुलाम बनाने की बात सोचते हैं'

'गोरे हमेशा गुलाम बनाने की बात सोचते हैं'

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कंगना रनौत ने कहा, 'ट्विटर ने मेरा प्वाइंट साबित किया कि वे अमेरिकन हैं। अपनी पैदाइश से एक गोरा आदमी ये सोचता है कि वह एक ब्राउन रंग वाले को अपना गुलाम बना सकता है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वो (ट्विटर) ये बताना चाहते हैं कि वह क्या सोचे, बोले और करें। मैं अपनी आवाज कई प्लेटफॉर्म से उठाती रहूंगी, जिसमें मेरा आर्ट यानी सिनेमा भी है।' कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी वीडियो शेयर कर बंगाल चुनाव को लेकर काफी कुछ कहा।

वीडियो में फूट-फूटकर रोईं कंगना

वीडियो में फूट-फूटकर रोईं कंगना

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, 'दोस्तों हम सब लोग देख रहे हैं कि बंगाल से किस तरह की खतरनाक वीडियो और फोटो आ रही हैं। लोगों के खुलेआम मर्डर और गैंगरेप हो रहे हैं। लोगों के घरों को जलाया जा रहा है और कोई भी लिबरल कुछ भी नहीं कह रहा है। कोई अंतरराष्ट्रीय मीडिया इसे कवर नहीं कर रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इनका भारत के खिलाफ क्या षड़यंत्र है।'

'बंगाल में बही खून की नदियां'

'बंगाल में बही खून की नदियां'

वीडियो में कंगना आगे कहती हैं, 'क्या हिंदुओं का खून इतना सस्ता है। हम बहुत बड़े षड़यंत्र का शिकार हो रहे हैं क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा अप्राकृतिक है। मैं इस सरकार की सपोर्टर हूं पर इस वक्त बहुत ज्यादा निराश हूं। बंगाल में जो खून की नदियां बह रही हैं हम सब इसकी कड़ी निंदा करना चाहते हैं। क्यों हमारी सरकार देशद्रोहियों से इतना डर गई है। क्या देशद्रोही ये देश चलाएंगे। इस वक्त बंगाल में जब राष्ट्रपति शासन की जरूरत है जवाहरलाल नेहरू 12 या आठ बार राष्ट्रपति शासन लगा चुके हैं, इंदिरा गांधी ने 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाया था। मनमोहन सिंह ने 10-12 बार लगाया था।'

यह भी पढ़ें: BJP समर्थकों के साथ बंगाल में हुई हिंसा तो कंगना बोलीं- 'मोदी जी इन 'राक्षसों' को अपना विराट रूप दिखाइए...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+