Bollywood: आखिरकार अर्नब की चैट पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, ऋतिक को लेकर भी कह दी ये बात
Kangana Ranaut on Arnab Goswami: हाल ही में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) की व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी। जिसमें पुलवामा हमले, बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र था। इसके अलावा उसमें ऋतिक और कंगना के बारे में भी कई बातें कही गई थीं। इसके बाद से अर्नब गोस्वामी पर कंगना रनौत के फैन्स जमकर बरसे। शुरू में कंगना ने तो इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

पत्रकार के ट्वीट पर भड़कीं कंगना
दरअसल कंगना (Kangana Ranaut) ने तांडव वेब सीरीज को लेकर ट्विटर पर एक टिप्पणी की। इस पर एक महिला पत्रकार ने लिखा कि आपकी समस्या, ट्विटर या तांडव नहीं है। आपकी समस्या ये है कि आपके पसंदीदा पत्रकार ने आपके चरित्र के ऊपर ओछी टिप्पणी की और आप भक्तों को नाराज नहीं कर सकतीं, इसलिए उसे जवाब देने से बच रही हैं। बस यही भड़ास बेवजह बेमतलब की मुद्दों पर निकल रही है। हम आपके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
Recommended Video

कंगना ने दिया ये जवाब
महिला पत्रकार की टिप्पणी के बाद कंगना ने भी पूरे मामले में चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कमेंट में लिखा कि रोहिणी जी, बड़े लोग छोटी बातें नहीं करते, मगर छोटे लोगों को तो सिर्फ छोटी बातें ही अच्छी लगती हैं, चलिए तो कुछ चुगली करते हैं, अर्नब जी ने वो कहा है जो ऋतिक ने उन्हें कहा, मैं पहली बार उन्हें 2019 में मिली वो ऋतिक के साथ किए गए 2017 के उस इंटरव्यू के लिये शर्मिंदा थे, समझी? उन्होंने आगे लिखा कि कुछ और चुगली चाहिए, ऋतिक ने ऐसा क्यों कहा, कब सम्बंध बिगड़े, अर्नब ऋतिक (Hrithik Roshan) का दोस्त था फिर कैसे मुझसे दोस्ती हुई, वगैरह-वगैरह!! लिब्रु चुगलिखोर मौसियों ने सारे देश का माहौल खराब किया है, चोरी चोरी मुरब्बा खाते हुए सब के चैट्स और मेल देखना बंद करो ।

'ये सब संस्कारों की बात'
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आज तक किसी के भी प्राइवेट चैट्स, लेटर, मेल, पिक्चर्स, वीडियो लीक हुए हों, मेरी हिम्मत कभी नहीं हुई मैंने आंख उठा के भी देखा हो, चाहे कोई भी हो, हिम्मत ही नहीं हो पाई। संस्कारों की बात है, चरित्र की बात है, आत्मसम्मान की बात है, लिब्रु नहीं समंझेंगे।

क्या कहा था अर्नब ने?
दरअसल अर्नब गोस्वामी ने ऋतिक रोशन का एक इंटरव्यू किया था। इसी इंटरव्यू के बाद BARC के पूर्व CEO पार्थदास गुप्ता ने ऑफ कैमरा अर्नब से पूछा था कि ऋतिक ने ऑफ कैमरा क्या बताया। इस पर चैट में अर्नब ने कहा कि ऋतिक ने बताया कि वो आजतक एक कमरे में कंगना रनौत से कभी नहीं मिले हैं। साथ ही उनको Erotomania से ग्रसित कहा। अर्नब ने ये भी कहा है कि कंगना रनौत ऋतिक के लिए पागल हो रही हैं और वो हद पार कर रही हैं। हालांकि व्हाट्सएप चैट में दोनों की बातचीत का निष्कर्ष ये निकलता है कि कंगना रनौत ने इस बार अपनी लिमिट क्रॉस कर दी है और उनका पूरा करियर खत्म हो जाएगा। इस चैट में अर्नब ने ऋतिक को बेवकूफ भी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications