कमाई से ज्यादा टैक्स भरती हैं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत, 1 फिल्म का करती हैं इतना चार्ज, बहन रंगोली ने कही थी ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत ने जब फिल्म 'पंगा' की होगी, तो उन्होंने कभी भी ये नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनका नाम 'पंगा गर्ल' ही पड़ जाएगा। मुंबई की तुलना POK से करके महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर आईं कंगना इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। अपने दम पर बॉलीवुड में एक खास जगह बनाने वाली बेहतरीन अभिनेत्री कंगना कमाई के मामले में टॉप तीन खानों को टक्कर देने वाली हैं, दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो कंगना वाकई में इस वक्त बॉलीवुड की 'क्वीन' हैं।

एक एड करने का कंगना लेती हैं इतने रुपए...

एक एड करने का कंगना लेती हैं इतने रुपए...

बिना किसी गॉड फादर के सफलता के शिखर पर बैठीं कंगना रनौत के बारे में कहा जाता है कि वो एक फिल्म करने के लिए 11 करोड़ रु. चार्ज करती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कंगना एक एड करने के लिए 1.5 करोड़ रू चार्ज करती हैं और इस वक्त कंगना ने अपना काफी पैसा रीयल स्टेट में लगाया हुआ है। मुंबई में उनके पास करोड़ों की कई संपत्ति है।

करोड़ों का टैक्स भरती हैं कंगना रनौत

एबीपी न्यूज के मुताबिक सार्वजनिक रूप से कंगना की प्रापर्टी और इनवेस्ट की जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी कंगना देश के उन लोगों में शामिल हैं, जो करोड़ों का ईयरली टैक्स भरती हैं।

कंगना के पास है करोड़ों की प्रापर्टी

कंगना के पास है करोड़ों की प्रापर्टी

हाल ही में बीएमएसी ने मुंबई में कंगना का जो ऑफिस तोड़ा था, उसकी कीमत भी 48 करोड़ के आस-पास बताई गई थी। हिमाचल में भी कंगना के पास एक आलीशान कोठी है और इसके अलावा कंगना ने एक फार्म हाउस भी खरीदा हुआ है।

फोर्ब्स ने भी कंगना को कहा था अमीर अभिनेत्री

इसी वजह से लग्जरी कारों का शौक रखने वाली कंगना को 'फोर्ब्स' ने साल 2019 की सबसे कमाई करने वालों की लिस्ट में 70वें नंबर पर रखा था। फोर्ब्स के मुताबिक कंगना ने साल भर में 17.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बहन रंगोनी ने उठाए थे Forbes के आंकड़ों पर सवाल

बहन रंगोनी ने उठाए थे Forbes के आंकड़ों पर सवाल

हालांकि बाद में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने 'फोर्ब्स' के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। कंगना के कामों का पूरा लेखा-जोखा रखने वाली रंगोनी ने 'फोर्ब्स' की लिस्ट को झूठा करार करते हुए Twitter फर लिखा था कि 'ये फोर्ब्स इंडिया एक नंबर का फ्रॉड है, मैं इन्हें चैलेंज कर रही हूं कि जिन भी सेलेब्स की इनकम इन लोगों ने मैंगजीन में प्रिंट की है, उसका कोई प्रूव दिखाएं, सब पीआर है, कंगना की जितनी पूरी इनकम लिखी है उससे ज्यादा वो टैक्स चुकाती हैं।'

'कंगना को खुद नहीं पता कि वो कितना कमाती है'

'कंगना को खुद नहीं पता कि वो कितना कमाती है'

रंगोली ने कहा था कि पद्मश्री से सम्मानित कंगना, पूरे साल कितने पैसे कमाती है, इस बारे में खुद कंगना को भी नहीं पता है, उसकी इनकम के बारे में या तो मुझे पता है या फिर अकाउंट्स डिपार्टमेंट को, हम उन्हें पूरी जानकारी देते हैं जो कि काफी खूफिया हैं, रंगोली के इन ट्वीट के मुताबिक कंगना रनौत हर साल 17 करोड़ रुपये से भी ज्यादा टैक्स चुकाती हैं जो कि दर्शाई गई कमाई से भी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+