'फांसी पर लटकी मिलूं तो समझ लेना सुसाइड नहीं किया', जानिए कंगना रनौत ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

नई दिल्ली। सुशांत सिंह सुसाइड केस में अब तक बॉलीवुड से जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है वह एक्ट्रेस कंगना रनौत हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही कंगना नेपोटिज्म और अन्य मुद्दों को लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े बैनर और फिल्मी हस्तियों को निशाने पर ले चुकी हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने खुद से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया जिसको लेकर फिल्मी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। कंगना ने कहा, कल को अगर मैं अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिलूं तो ये मत समझना कि मैंने आत्महत्या की है।

घर में लटकी मिलूं, तो समझ लेना आत्महत्या नहीं की

घर में लटकी मिलूं, तो समझ लेना आत्महत्या नहीं की

सोशल मीडिया और फिल्म जगत में कंगना रनौत के इस बयान के अब कई मतलब निकाले जा रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। इस बीच सूत्रों के अनुसार खबरें हैं कि आत्महत्या से एक रात पहले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पार्टी में किसी नेता का बेटा भी मौजूद था। इसी रिपोर्ट को लेकर किए गए कमाल आर खान के ट्वीट पर कंगना रनौत की टीम के ट्विटर हैंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case: Kangana Ranaut ने Rhea Chakraborty-Mahesh Bhatt पर लगाए आरोप | वनइंडिया हिंदी
    कंगना के हवाले से टीम ने किया ये ट्वीट

    कंगना के हवाले से टीम ने किया ये ट्वीट

    ट्विटर में कंगना के हवाले से कहा गया है कि, 'हर कोई उसका नाम जानता है, लेकिन किसी में भी उसका नाम उजागर करने की हिम्मत नहीं है। वह करण जौहर के सबसे अच्छे दोस्त और दुनिया के सबसे अच्छे सीएम का सबसे अच्छा बेटा है, जिसे प्यार से बेबी पेंग्विन कहा जाता है...अगर मैं मेरे घर में फांसी पर लटकी मिलूं तो ये मत समझना मैंने आत्महत्या की है।'

    कंगना रनौत बनाम बॉलीवुड हुआ मामला

    कंगना रनौत बनाम बॉलीवुड हुआ मामला

    कंगना रनौत टीम के इस ट्वीट ने एक बार फिर हंगामा मचा दिया है। बता दें कि अब सुशांत सिंह केस के बाद से यह मामला अब कंगना रनौत बनाम बॉलीवुड हो गया है। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सुशांत के मामले में कुछ बॉलीवुड ए-लिस्टर्स के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर सुशांत सिंह राजपूत का बहिष्कार करने का भी आरोप लगाया है।

    कंगना रनौत ने दीपिका पर लगाया आरोप

    कंगना रनौत ने दीपिका पर लगाया आरोप

    कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर एक लेख का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दीपिका पर सुशांत सिंह राजपूत को बॉयकॉट करने का आरोप लगाया। कंगना की डिजिटल टीम ने इस ट्वीट में कहा, 'ये एक तस्वीर और आर्टिकल है दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का, उन्होंने अपनी शादी में पाकिस्तानी एजेंट को बुलाया और जेएनयू प्रोटेस्ट की साजिश रची लेकिन उन्होंने इस शादी में दो टॉप स्टार्स को बॉयकॉट किया जिसमें से एक का मर्डर हो चुका है और दूसरी अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।'

    रिया पर FIR के बाद केस में नया मोड़

    रिया पर FIR के बाद केस में नया मोड़

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनौत कई बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साध चुकी हैं। हालांकि लगभग डेढ महीने बाद सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर के बाद अब केस में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने रिया पर एक्टर के पैसे हड़पने, ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगया है। केके सिंह ने कहा कि रिया की हरकतों से मजबूर होकर सुशांत ने सुसाइड किया।

    FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी

    FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी

    एफआईआर के तीन दिन बाद अब रिया ने अपने वकील सतीश मनेशिंदे के जरिए अपना बयान जारी करवाया है। रिया ने कहा कि 'मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। भले ही मीडिया में मेरे बारे में बहुत सी भयानक बातें कही जा रही हों, लेकिन वो अपने वकील की सलाह पर इस केस में टिप्पणी करने से बच रही हैं। रिया के मुताबिक सच्चाई की जीत होगी। आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पहला मौका है जब रिया ने इस मामले में कुछ बोला है।

    यह भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई की होगी जीत

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+