Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Koo App पर कंगना की 'धाकड़' एंट्री, खुद को बताया- 'गर्म खून वाली क्षत्राणी'

Kangana Ranaut is now on Koo app, said I am Real nationalist: नई दिल्ली। सोशल मीडिया की एक्टिव सदस्यों में से एक कंगना रनौत ने इंडियन माइक्रो ब्लॉगिंग ऐप Koo पर 'धाकड़' एंट्री मारी है। उन्होंने इस बारे में जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'ये मेरा कू अकाउंट है। आप मुझे यहां फॉलो करें। मैं अपने सारे दोस्तों की उपस्थिति यहां चाहती हूं। जब भी आप ये ज्वाइन कर लें तो मुझे डायरेक्ट मैसेज करें।' मालूम हो कि लंबे वक्त से कंगना Koo ऐप की बातें कर रही थीं और जिस तरह से ट्विटर से वो नाराज चल रही थीं,उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद कंगना ट्विटर को बहुत जल्द अलविदा कह दें।

Koo एप पर कंगना की 'धाकड़' एंट्री

Koo एप पर कंगना की 'धाकड़' एंट्री

हालांकि कंगना ने 'कू' पर एंट्री तो मारी है लेकिन उन्होंने ट्विटर को Bye Bye नहीं किया है। हालांकि अपनी पहली 'कू' पोस्ट में कंगना ने ट्विटर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि 'सभी को Hello, रात में काम कर रही हूं और यह धाकड़ क्रू का लंच ब्रेक है। क्यों न इस समय कू करें। इस नई जगह पर फैमिलियर होने में थोड़ा वक्त लगेगा। मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।'

Twitter से गुस्सा हैं कंगना रनौत?

Twitter से गुस्सा हैं कंगना रनौत?

दरअसल कंगना का गुस्सा ट्विटर पर इसलिए बरपा है क्योंकि हाल ही में Twitter की ओर से कंगना के कुछ ट्वीटस को आपत्तिजनक और ट्विटर के पॉलिसी के खिलाफ बताकर डिलीट किए गए थे, जिसके बाद से ही कंगना के ट्विटर छोड़ देने की बातें सामने आ रही हैं।

कंगना ने खुद को 'गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला' बताया

कंगना ने खुद को 'गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला' बताया

खैर आपको बता दें कि अपने Koo ऐप अकाउंट के BIO में कंगना ने खुद को 'गर्म खून वाली क्षत्रिय महिला' और देशभक्त बताया है और अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूट वाली तस्वीर को प्रोफाइल बनाया है। कंगना के फैंस ने कंगना के इस कदम का स्वागत किया है और वो उनके लिए बहुत सारे ट्ववीट भी कर रहे हैं।

कंगना ने खुद की तुलना मेरिल स्ट्रीप से की थी

मालूम हो कि हाल ही में कंगना ने खुद की तुलना अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और इजराइली एक्ट्रेस गल गडोट से की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि' जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर पर प्रदर्शित करती हूं, वैसा इस दुनिया में किसी भी एक्ट्रेस के पास अभी नहीं है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी और धाकड़ के भी बारे में जानकारी दी थी।'

'मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसा रॉ टैलेंट है'

'मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसा रॉ टैलेंट है'

अपनी तारीफ करते हुए कंगना रानौत ने ट्वीट में एक साथ दो फोटो शेयर की थी, जिसमें पहली फोटो उनकी फिल्म 'थलाइवी' की थी, इस फिल्म में वो तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता का किरदार निभा रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो उनकी आने वाली फिल्म 'धाकड़' की थी। दोनों फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि बड़े पैमाने पर परिवर्तन चेतावनी।

इस रेंज की मेरी कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं है

जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर पर प्रदर्शित करती हूं, वैसा इस दुनिया में इस रेंज की मेरी कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं है। मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसा रॉ टैलेंट है, लेकिन मैं गल गडोट जैसे सटीक एक्शन और ग्लैमर भी दिखा सकती हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+