VIDEO: कंगना रनौत के लिए फैन ने बनाया स्पेशल रैप, बॉलीवुड 'क्वीन' ने दिया ये रिएक्शन

Bollywood Hindi News: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। कभी उन्होंने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया तो कभी बॉलीवुड माफिया का। इस बीच उनके फैन्स की संख्या भी काफी बढ़ी, जिनसे उनको लगातार प्यार मिलता रहता है। अब कंगना के एक फैन ने उनके लिए शानदार रैप लिखा है।

कंगना ने कही ये बात

कंगना ने कही ये बात

कंगना ने ट्विटर पर 2.20 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। कंगना ने लिखा कि ये मुझे एक फैन से मिला। प्यार, विश्वास और आपकी प्रशंसा सब मेरे पास है। इस वीडियो में सबसे पहले कंगना के लिए एक खास मैसेज लिखा गया। इसके बाद कंगना की दिलेरी की तारीफ की गई, क्योंकि सुशांत की मौत के बाद उन्होंने अकेले ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके अलावा उन्होंने जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।

इस कैंची लाइन पर लोग फिदा

इस रैप की एक लाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमें रैपर कहता है- "नाम है कंगना-बचकर रहना"। कंगना ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। पिछले 22 घंटे में इस वीडियो को 1.75 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 2700 बार रिट्वीट किया गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे ही आपको लोग प्यार नहीं करते दीदी, कुछ तो बात है आपमें। आपको हम लोगों की तरफ से ढेर सारा प्यार।

सोशल मीडिया पर दिखा नया अवतार

सोशल मीडिया पर दिखा नया अवतार

वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर कंगना रनौत की एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former PM Indira Gandhi) के लुक में नजर आ रही हैं। खुद कंगना रनौत ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो को रीट्वीट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना इन दिनों एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म पर काम कर रही हैं, हालांकि उसका टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+