एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद को बताया देश का सबसे हॉटेस्ट टारगेट, कहा-अगर डॉन होती तो...

कंगना ने खुद को बताया देश का सबसे हॉटेस्ट टारगेट, कहा-72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सूर्खियों में रहती है। कंगना अपनी बेबाकी की वजह से लोगों के निशाने पर आ जाती है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कंगना रनौत किसी से भी दो-दो हाथ करने से पीछे नहीं हटती, चाहे वो नेता हो या अभिनेता, राजनीतिक पार्टी हो या ट्रोलर्स। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर कमेंट किया,जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया।

 Actress Kangana Ranaut called herself hottest target in the country, said target me and you will become medias favourite

कंगना ने हाल में सोशल मीडिया पर किए गए एक ट्वीट का जवाब देते हुए खुद की तुलना डॉन से कर ली और कहा कि अगर डॉन होती तो मेरे पीछे 72 देशों की पुलिस होती। एक ट्वीट कंगना को टैग करते हुए लिखा गया, जिसमें यूजर्स ने लिखा कि आखिर लोग कंगना के खिलाफ क्यों हो रहे हैं, जिसके जवाब में बॉलीवुड क्वीन ने भी ताबड़तोड़ दो ट्वीट्स के जरिए जवाब दिया। कंगना ने कहा कि इस समय मैं इस वक्त की सबसे हॉट टारगेट हूं। आप मुझे टारगेट करो और आप मीडिया के फेवरेट हो जाओगे। कंगना ने आगे लिखा कि मुझे टारगेट करने वालों को मूवी माफिया रोल्स ऑफर करने लगेंगे। ऐसे लोगों को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिलेगा तो शिवसेना टिकट सब होगा। कंगना ने लिखा कि अगर मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस मेरे पीछे होती।

दरअसल कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल हुई एक बुजुर्ग महिला की तुलना CAA के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हुए आंदोलन में शामिल दादी बिलकिस बानो से कर दी। कंगना ने फोटो शेयर कर कहा कि यह दादी कहीं भी आंदोलन करने पहुंच जाती हैं। उन्हें 100 रुपए में खरीदा जा सकता है, जिसके बाद कंगना का विरोध शुरू हो गया। अभिनेता और सिंगर दलजीत दोसांझ ने कंगना को ट्वीटर पर फटकार लगा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+