Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यशवंत सिन्हा ने बताया कंधार हाईजैक का किस्सा, 'ममता बनर्जी ने खुद बंधक बनने का किया था ऑफर'

कोलकाता। भाजपा के दिग्गज नेता रहे और अटल बिहारी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने ममता बनर्जी के बारे में वो किस्सा सुनाया जब ममता बनर्जी ने कंधार हाईजैक के समय खुद को आतंकियों के पास बंधक के रूप में भेजे जाने की मांग रखी थी।

Mamata Banerjee

यशवंत सिन्हा ने कहा ममता जी और हमने साथ मिलकर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में काम किया था। ममता जी शुरू से ही एक फाइटर रही हैं।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: पूर्व बीजेपी नेता Yashwant Sinha ने ज्वाइन की TMC | वनइंडिया हिंदी

    बंधक बनकर जाने का दिया ऑफर
    उन्होंने आगे बताया कि "जब इंडियन एयरलाइंस का हवाई जहाज का अपहरण कर लिया गया था और आतंकवादी उसे कंधार ले गए थे। कैबिनेट में एक दिन चर्चा हो रही थी तो ममता बनर्जी ने ऑफर किया कि वे स्वयं बंधक बनकर जाएंगी वहां पर। शर्त ये होनी चाहिए कि बाकी जो बंधक हैं उनको आतंकवादी छोड़ दें और वो उनके कब्जे में चली जाएंगी। उसके बाद जो कुर्बानी देनी होगी वो देंगी देश के लिए।"

    यशवंत सिन्हा जिस कंधार अपहरण की बात कर रहे थे उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस भी उस समय एनडीए का हिस्सा थी और ममता बनर्जी केंद्र में मंत्री थीं।

    विमान अपहरण मामला
    बता दें कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान संख्या आईसी-814 का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। 180 यात्रियों को लेकर यह विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ था लेकिन बीच में ही इसे अगवा कर लिया गया। यह विमान अमृतसर, लाहौर और दुबई होते हुए आखिरकार एक दिन बाद अफगानिस्तान के शहर कंधार में उतारा गया। उस समय अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था। इन आतंकियों को तालिबान का संरक्षण था जिसकी वजह से भारत कोई भी बचाव मिशन चलाता तो जहाज में सवार यात्रियों की जान को खतरा था।

    आखिरकार तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने भारत की जेल में बंद तीन खूंखार आतंकियों को छोड़ने का फैसला किया। इन आंतकियों को लेकर उस समय केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह खुद कंधार गए थे जिसके बाद आतंकियों ने विमान को छोड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+