Kanchanjungha Express Accident: गैस कटर से काटे जा रहे हैं रेल के डिब्बे, हेल्पलाइन नंबर जारी, अब तक 8 की मौत

Kanchanjungha Express Accident: पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक की भी जान चली गई है।

आपको बता दें कि ये हादसा तब हुआ जब दार्जिलिंग के पास एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई, इस हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि घटना की सूचना पाते ही राहत और बचाव दल वहां पहुंचा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Kanchanjungha Express Accident

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी से टकरा गई, ट्रेन अगरतला से आ रही थी और सुबह करीब नौ बजे यह रंगापानी के पास दुर्घटना का शिकार हो गई । इस वक्त प्रशासन प्रशासन गैस कटर से डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकालने में जुटा है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Recommended Video

    पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत, कई घायल

    हेल्पलाइन नंबर जारी- सियालदह स्टेशन पर एक विशेष हेल्पलाइन बूथ

    • 03323508794
    • 033-23833326

    हेल्पलाइन नंबर। लुमडिंग स्टेशन

    • 03674263958
    • 03674263831
    • 03674263120
    • 03674263126
    • 03674263858

    हेल्पलाइन नंबर। गुवाहाटी स्टेशन

    • 03612731621
    • 03612731622
    • 03612731623

    हेल्पलाइन नंबर। कटिहार

    • 09002041952
    • 9771441956

    इन नंबरों पर कॉल करके कोई भी हादसे की जानकारी ले सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी पश्चिम बंगाल में दुर्घटना स्थल पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तो वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है और वो दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए दार्जिलिंग के लिए रवाना भी हो गए हैं।

    स्थिति अभी गंभीर है-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय

    तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने इस बारे में कहा, 'स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी...घटना में 8 लोगों की मृत्यु हुई है...करीब 25 लोग घायल हुए हैं, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+