कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार, गुनाह कबूला

Recommended Video

    Kamlesh Tiwari हत्याकांड के मुख्य आरोपी Ashfaq, Moinuddin को ATS ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात एटीएस ने मंगलवार को कमलेश तिवारी हत्‍याकांड के दोनों आरोपित अशफाक और मोइन्‍नुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों ही आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यूपी और गुजरात पुलिस को इन दोनों की कमलेश तिवारी मर्डर केस में तलाश थी।

    एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया

    एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमलेश तिवारी मर्डर केस के मुख्य आरोपियों को गुजरात एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों में से एक का नाम अशफाक (34 साल) है और दूसरे आरोपी का नाम मोइनउद्दीन खुर्शीद पठान (27 साल) है। दोनों ही आरोपी गुजरात के सूरत जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, अशफाक हुसैन पेशे से मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है, और मोइनउद्दीन फूड डिलीवरी बॉय है।

    पैसों के लिए किया घर फोन

    पैसों के लिए किया घर फोन

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद अपने परिवार और परिचितों से आर्थिक मदद के लिए संपर्क किया था। गुजरात एटीएस पहले से ही आरोपियों के परिवार और परिचितों पर नजर रख रही थी। गुजरात एटीएस को दोनों के बारे में सर्विलांस के जरिए जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें गुजरात-राजस्थान बॉर्डर के पास शामलाजी से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया

    गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि, दोनों वांछित आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को शामलाजी के पास गुजरात-राजस्थान सीमा से गिरफ्तार किया गया है। गुजरात एटीएस को जानकारी थी कि वे गुजरात में प्रवेश करने जा रहे हैं, उसी आधार पर हमने अपनी टीम को सीमा पर स्थानांतरित किया और उन्हें पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने पैगंबर को लेकर दिए गए बयान की वजह से ही कमलेश तिवारी की हत्या की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+