Kamareddy Election Result 2023: भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत, कांग्रेस और BRS उम्मीदवार रेस से बाहर
kamareddy Election Result 2023: तेलंगाना में हुए विधनासभा चुनाव के आज परिणाम आने वाले हैं। इसी क्रम में हम आपको कामारेड्डी विधानसभा के परिणाम बताने जा रहे हैं। यह सीट तेलंगाना की विधानसभा सीटों में हॉट सीटें मानी जा रही है।
कामारेड्डी विधानसभा सीट तेलंगाना की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2018 में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने जीत दर्ज की थी। इस बार कामारेड्डी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ़ से रेवंत रेड्डी चुनावी मैदान में हैं, वहीं बीआरएस से केसीआर चुनावी दांव खेल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा से कटिपल्ली वैंकट रमन रेडडी मैदान में हैं।

कामारेड्डी विधानसभा सीट इसलिए हॉट सीटों में शुमार है, क्योंकि कांग्रेस के रेवंत रेड्डी इस सीट से चुनावी दांव खेल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ़ से सीएम उम्मीदवार के दावेदार भी हैं। यही वजह है कि इस सीट पर लोगों की निगाह बनी हुई है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस के रेवंत रेड्डी आगे चल रहे थे।
1 बजे तक के रुझाने में कामारेड्डी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रेवंत रेडडी बढ़त बनाए हुए थे। कामारेड्डी विधानसभा सीट पर 3:30 बजे के रुझानों में कांग्रेस के रेवंत रेड्डी पीछे गए और धीरे-धीरे चुनावी रेस से बाहर होते चले गए। 4 बजे तक के रुझानों में कामारेड्डी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कटिपल्ली वैंकट रमन रेडडी आगे। वहीं बीआरएस के केसीआर पीछे।
कामारेड्डी विधानसभा सीट पर मतगणना समाप्त हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कटिपल्ली वैंकट रमन रेडडी ने जीत का परचम लहराया है। वहीं बीआरएस के केसीआर और कांग्रेस के रेवंत रेड्डी को सियासी मात मिली है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने नेता के जीतने पर खुशी की लहर है, उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझानों को देखकर मायूसी ज़रूर हो रही थी। लेकिन यह उम्मीद थी कि हम लोगों के नेता ज़रूर जीतेंगे। हम लोगों ने डोर टू डोर जाकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मेहनत किया था। हम लोगों की मेहनत का फल मिल गया है। लोकसभा चुनाव में भी हम लोगों की पार्टी जीत दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications