भाजपा हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही-कमलनाथ
नई दिल्ली। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कम से कम पांच कांग्रेस विधायकों को भाजपा के नेताओं ने संपर्क किया है और वह इन विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेता विधायकों को खरीद रहे हैं और हमने यह विधानसभा स्पीकर और डेप्युटि स्पीकर के चुनाव के वक्त देखा है।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का भाजपा पर आरोप लगा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा प्रदेश में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायकों को पार्टी के साथ कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। 5-6 विधायक हमारे लगातार संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी उनकी जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा के विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही है।
आपको बता दें कि कमलनाथ फिलहाल दावोस में हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के लिए निवेश की खातिर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, हम लोगों को बताएंगे कि कैसे मध्य प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर फल फूल सकता है और क्यों यहां निवेश करना बेहतर है। अपनी सरकार के बारे में कमलनाथ ने कहा कि हमने जबसे सरकार संभाली है किसानों का कर्ज माफ किया है, वृद्धा पेंशन को बढ़ाया है जिसे 300 से 600 कर दिया गया है और विवाह की राशि को 51000 रुपए कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- लगातार 14वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल












Click it and Unblock the Notifications