राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले बर्खास्त शिक्षक को किया गया बहाल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर जिस स्कूल शिक्षक ने मजाक उड़ाया था उसे कमलनाथ सरकार ने बहाल कर दिया है। बता दें कि इस शिक्षक को राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की वजह से बर्खास्त कर दिया गया था। शिक्षक की बहाली के बाद कमलनाथ ने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना करते हैं उन्हें माफ कर देना चाहिए। इससे पहले सोमवार को एमडीएमके के एक कार्यकर्ता को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया गया था। कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जब सोशल मीडिया पर मंत्री, नेताओं की आलोचना और उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

rahul

शिक्षक की बहाली के बाद कमलनाथ ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं होता है कि लोग दूसरों का अपमान करें, लोगों को अपनी सीमा में रहना चाहिए और दूसरों के सम्मान का खयाल रखना चाहिए। बालेश्वर पाटीदार नाम के शिक्षक ने राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। कमलनाथ ने कहा कि शिक्षक की भाषा राहुल गांधी के लिए सही नहीं थी। आपको बता दें कि रतलाम के तलोत गांव में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक बालेश्वर पाटीदार ने राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

अपने बयान में कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने सभी विरोधियों को माफ कर दिया हैं जिन्होंने उनके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी को ऐसा करने से आत्मविश्वास मिलता है। इससे पहले पिछले वर्ष भी जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था उसको लेकर वह चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि आप मुझे गाली दे सकते हैं, पप्पू बुला सकते हैं लेकिन मेरे भीतर आपके लिए नफरत नहीं आ सकती है। मैं आपके भीतर से इस नफरत को बाहर निकालुंगा और इसकी जगह प्यार भरूंगा।

इसे भी पढ़ें- अमित शाह के इस बयान पर भड़की टीएमसी, भेजा मानहानि का नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+