कमला मिल्स हादसा: कमेटी ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, रेस्टोरेंट मालिकों और BMC के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
मुंबई। कमला मिल्स परिसर में लगी आग मामले में दो पूर्व जजों की जांच कमेटी ने बुधवार को अदालत में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी की रिपोर्ट पर बात करते हुए वकील सुजय कांटावाला ने कहा कि, मोजोस बिस्त्रो और एबव रेस्टोरेंट के मालिकों और कमला मिल्स के मालिकों ने नियमों का उल्लंघन किया। इसके अलावा रिपोर्ट में बीएमसी और कई विभागों के अधिकारियों की इस हादसे में मिली-भगत की बात की गई है।

वकील सुजय कांटावाला ने कहा कि, अब सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनरों समेत सभी के खिलाफ अभियोजन पक्ष को कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया था, सारी कार्रवाई को कागजों पर भी किया गया। यह भ्रष्टाचार का एक स्पष्ट मामला है।
उन्होंने कहा कि, रेस्टोरेंट के मालिक नियम उल्लंघन के दोषी हैं। वकील सुजय कांटावाला ने कहा कि, आपात स्थिति के लिए बनाई गई सीढ़ियों को केरोसिन और शराब जैसी ज्वलनशील सामग्री के ढेर से अवरुद्ध कर दिया गया था। छत का इस्तेमाल धूम्रपान के लिए और हुक्का बार जैसी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके लिए कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किया था।
इस रिपोर्ट में कई बातों को बताया गया है जिसमें भ्रष्टाचार सहित, महज लाभ के लिए कई बातों की अनदेखी करना और अधिकारी सहित बिल्डर के जरिए अपने स्वार्थ चलते खामियों को अनदेखी करने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कमला मिल के मालिक के जरिए 3 एनओसी नहीं लिए गए थे, यह सारे एनओसी फायर ब्रिगेड से लेने थे। एक्साइज विभाग के तीन अधिकारियों के नाम भी रिपोर्ट में जाहिर किया गया है जिन्होनें इस मामले में लापरवाही बरती है।
बता दें कि, कमला मिल्स परिसर में पिछले साल 29 दिसंबर को लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस आग ने 'मोजोस बिस्त्रो' और एबव' पब को अपनी चपेट में ले लिया था।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications