ट्रंप की पत्नी पर केआरके का अश्लील ट्वीट, 'चाची तो गजब है'
कमाल खान ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बीवी मेलानिया ट्रंप के लिए अश्लील ट्वीट किया है।
मुंबई। एक बार फिर से अपने विवादित ट्वीट की वजह से बॉलीवुड अभिनेता कमाल खान चर्चा में हैं। उन्होंने इस बार निशाना बनाया है अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की बीवी मेलानिया ट्रंप को। कमाल ने ट्विटर पर मेलानिया के लिए अश्लील और भद्दा कमेंट किया है।
बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर अमेरिका की फर्स्ट लेडी और ट्रंप की बीवी मेलानिया की एक हॉट तस्वीर शेयर करते हुए केआरके ने ट्वीट किया,' दोस्तों डोनाल्ड चाचा कैसे भी हों लेकिन भगवान कसम, चाची तो गजब है।'
हालांकि मेलानिया ट्रंप पर अश्लील कमेंट करने वाले कमाल खान अकेले नहीं हैं, इससे पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी उनको लेकर भट्टा ट्वीट किया था। रामू ने तो अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए मिलानिया और मिशेल ओबामा को आपस में कंपेयर कर दिया था।
आपको बता दें कि 46 साल की मेलानिया ट्रंप मॉडल रह चुकी हैं। इलेक्शन से पहले उनके अतीत को लेकर भी काफी बयानबाजी हुई थी। उन्हें देश में काफी हॉट और सेक्सी मॉडल का तमगा प्राप्त है।













Click it and Unblock the Notifications