राज्यपाल से मिले कमलनाथ, कहा-हमारे पास बहुमत तो कैसा फ्लोर टेस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर अब राज्यपाल लालजी टंडन और कमलनाथ सरकार आमने-सामने आ गए हैं। राज्यपाल ने सोमवार को फ्लोर टेस्ट टाले जाने के बाद एमपी सरकार पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद सीएम कमलनाथ रात को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। गवर्नर से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, हमारे पास संख्या बल है। जिसे संदेह है, वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए।

 kamal nath says BJP has brought in no-confidence motion. As on today, we have the numbers

गवर्नर लालजी टंडन से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, मैंने राज्यपाल से मिलकर वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा की। मैंने उन्हें आज के संबोधन के लिए धन्यवाद दिया। मैंने कहा कि हम संविधान के अनुसार चीजें करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम इससे बाहर नहीं जा सकते हैं। बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। आज तक तो मेरे पास नंबर हैं। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे 16 विधायकों को बंधक बनाकर रखा है।

कमलनाथ ने कहा कि, अगर कोई कहता है कि कांग्रेस के पास के पास संख्या नहीं है तो वो अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। मुझे क्यों फ्लोर टेस्ट देना है? 16 विधायकों को क्या दिक्कत थी? उन्हें आपके सामने आना चाहिए और अपने विचार रखने चाहिए। सीएम नाथ ने यह बात आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कही। वहीं मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की मांग वाली भाजपा की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई। जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच करेगी सुनवाई।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि राज्यपाल ने हमें आश्वस्त किया है कि वे सभी विधायकों और प्रदेश की जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे। हम देश की सर्वोच्च अदालत भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक क्षण भी सरकार चलाने का अधिकार नहीं है। सदन की जो एफेक्टिव संख्या है, उसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के पास केवल 92 विधायक बचे हैं। यह बिलकुल स्पष्ट है कि बहुमत अब बीजेपी के पास है। अल्पमत की सरकार अब कोई निर्णय नहीं ले सकती। कमलनाथ सरकार अल्पमत में है, बहुमत खो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+